फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   King Abdullah II bin Al Hussein of Jordan will visit India today

आज तीन दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन

Mon, 26 Feb 2018 11:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
King Abdullah II bin Al Hussein of Jordan will visit India today

जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल-हुसैन मंगलवार को भारत के तीन दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। उनके इस दौरे पर दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा समेत कई अहम क्षेत्रों में द्विपक्षीय रिश्तों के विस्तार पर बातचीत होगी। किंग अब्दुल्ला इस्लामी विरासत और संयम पर एक विशेष संबोधन देंगे। 

विज्ञापन


पैगंबर मुहम्मद के 41वीं पीढ़ी के वंशज हैं किंग अब्दुल्ला 

किंग अब्दुल्लाह द्वितीय बिन अल हुसैन पैगंबर मुहम्मद के 41वीं पीढ़ी के वंशज हैं और उन्हें कट्टरवाद और आतंकवाद से लड़ने के लिए वैश्विक पहल के लिए जाना जाता है। वह अल-अक्सा मस्जिद के संरक्षक भी हैं, जो इस्लाम में तीसरा सबसे पवित्र स्थल है। 
विज्ञापन


यह मस्जिद यरुशलेम के पुराने शहर में स्थित है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि किंग के दौरे से दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्ते मजबूत होंगे। भारत संघर्ष से भरे पश्चिम एशिया में जॉर्डन को स्थिरता और सद्भाव के मरु उद्यान के तौर पर देखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देश रक्षा सहयोग की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे। जॉर्डन के राजा के साथ एक उच्च स्तरीय बिजनेस प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है। किंग अब्दुल्ला प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद उनके सम्मान में बृहस्पतिवार को एक भोज आयोजित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed