फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   King Abdullah II bin Al Hussein of Jordan arrives India, PM Modi receives him

तीन दिन की यात्रा पर भारत यात्रा पर पहुंचे जॉर्डन के किंग, PM पीएम मोदी ने किया स्वागत

Wed, 28 Feb 2018 06:30 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Feb 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
 King Abdullah II bin Al Hussein of Jordan arrives India, PM Modi receives him
- फोटो : TOI

जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल-हुसैन अपनी तीन दिन की राजकीय यात्रा पर मंगलवार को भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किंग का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। जॉर्डन के किंग की यह यात्रा पीएम मोदी के जार्डन यात्रा के करीब तीन सप्ताह के बाद हो रही है।

विज्ञापन


पीएम मोदी अपनी पश्चिम एशिया के दौरे पर फिलीस्तीन यात्रा पर गए थे। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, ‘किंग अब्दुल्ला द्वितीय का दिल्ली में स्वागत है। इस महीने की शुरुआत में अम्मान में थोड़े समय के लिए रुकने के बाद उनसे दुबारा मिलना शानदार है। उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। मैं बृहस्पतिवार को अपनी बातचीत के लिए उत्साहित हूं। ’
विज्ञापन


पैगंबर मुहम्मद के 41वीं पीढ़ी के वंशज हैं किंग अब्दुल्ला 
किंग अब्दुल्लाह द्वितीय बिन अल हुसैन पैगंबर मुहम्मद के 41वीं पीढ़ी के वंशज हैं और उन्हें कट्टरवाद और आतंकवाद से लड़ने के लिए वैश्विक पहल के लिए जाना जाता है। वह अल-अक्सा मस्जिद के संरक्षक भी हैं, जो इस्लाम में तीसरा सबसे पवित्र स्थल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मस्जिद यरुशलेम के पुराने शहर में स्थित है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि किंग के दौरे से दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्ते मजबूत होंगे। भारत संघर्ष से भरे पश्चिम एशिया में जॉर्डन को स्थिरता और सद्भाव के मरु उद्यान के तौर पर देखता है। 


दोनों देश रक्षा सहयोग की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे। जॉर्डन के राजा के साथ एक उच्च स्तरीय बिजनेस प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है। किंग अब्दुल्ला प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद उनके सम्मान में बृहस्पतिवार को एक भोज आयोजित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed