{"_id":"5b6531254f1c1b9c3e8b5006","slug":"kiki-challenge-video-of-55-year-old-woman-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीकी चैलेंज: सड़क पर डांस कर रही 55 साल की महिला, अन्य वाहन चालक बजा रहे हॉर्न","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कीकी चैलेंज: सड़क पर डांस कर रही 55 साल की महिला, अन्य वाहन चालक बजा रहे हॉर्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में खतरनाक कीकी चैलेंज ने पुलिस के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी लोग इस चैलेंज को पूरा करने में लगे हैं। सभी आयु वर्ग के लोग इस चैलेंज को कर रहे हैं। इस वक्त गुजरात के वडोदरा में रहने वाली एक 55 साल की महिला का कीकी चैलेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस महिला का नाम रिजवाना मीर बताया जा रहा है। दो दिन पहले मीर के बेटे और कॉमेडियन आमिर मीर ने उनका ये वीडियो यूट्यूब पर डाला था। इस वीडियो में रिजवाना मीर को कार के एक तरफ सड़क पर डांस करते हुए देखा जा सकता है जबकि अन्य वाहनों के चालक हार्न बजा रहे हैं।
विज्ञापन
क्या है 'कीकी चैलेंज'
'कीकी चैलेंज' एक कैनेडियन रैप सिंगर का गाना है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 8.2 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। चैलेंज को पूरा करने के लिए गाड़ी में एक आदमी बैठा होता है जो कि गाड़ी चलाने के साथ ही वीडियो भी बनाता है। वहीं गाड़ी का आगे का एक दरवाजा खुला होता है जिसके बाहर एक अन्य व्यक्ति चलती हुई गाड़ी की ओर देखकर सड़क पर डांस करता है।
विज्ञापन
साथ में यह गाना भी बज रहा होता है। कीकी.. डू यू लव मी। उसकी वीडियो गाड़ी चलाने वाला ही बनाता है। यह एक खतरनाक चैलेंज है क्योंकि इससे बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बढ़ सकता है। इसे केवल युवा ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी करने में लगे हैं। चैलेंज पूरा करने के बाद बाहर नाचने वाले व्यक्ति को कूदकर चलती गाड़ी में अंदर बैठना होता है। तभी इस चैलेंज को पूरा माना जाता है।