{"_id":"5cf79d53bdec2207226ebf06","slug":"kid-sat-in-a-car-to-escape-from-sun-and-died-by-suffocating-in-akola-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : धूप से बचने के लिए कार में बैठना बच्चे को पड़ा भारी, दम घुटने से हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : धूप से बचने के लिए कार में बैठना बच्चे को पड़ा भारी, दम घुटने से हुई मौत
Wed, 05 Jun 2019 04:15 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अकोला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 05 Jun 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कचरा बीनने वाले एक 12 साल के बच्चे को धूप से बचने के लिए पास खड़ी एक कार में बैठना भारी पड़ गया। कार के दरवाजे ऑटोमेटिक होने से बंद हो गए जिससे बच्चा उसमें फंस गया और दम घुटने से उसकी जान चली गई। महाराष्ट्र के अकोला जिले के आलेवाड़ी गांव में मंगलवार को यह घटना हुई।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्चा तनेश बल्लाल अपनी दादी के साथ कचना बीनने गया था। भीषण धूप और गर्मी के परेशान तनेश पास में खड़ी एक कार में जाकर बैठ गया और कार के दरवाजे बंद हो गए। तनेश की दादी उसे ढूंढती रही, लेकिन वह नहीं मिला। रात में कार मालिक ने दरवाजा खोला तो बच्चा उसमें पड़ा मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह कार पिछले दो साल से तकनीकी खराबी के चलते उपयोग में नहीं आ रही थी। कार मालिक ने गाड़ी को झाड़ियों मे कड़ा कर रखा था। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन