फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khushkhabar: four good news of October 13 It contains wrester manoj kumar And UN INDIA 

खुशखबर: बिहार की बेटी बनी कनाडा की एक दिन की हाई कमिश्नर समेत वो खबरें जो कर देंगी आपको खुश

Sat, 13 Oct 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Oct 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
Khushkhabar: four good news of October 13 It contains wrester manoj kumar And UN INDIA 
प्रतीकात्मक तस्वीर

खुशखबर में सबसे पहली अच्छी खबर तो ये है कि बिहार के जमुई जिले की रहने वाली बेबी को 'इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे' के मौके पर एक दिन के लिए कनाडा का हाई कमिश्नर बनाया गया। बेबी ने कभी नहीं सोचा था कि उसके जीवन में ऐसा दिन भी आएगा। बेबी का पूरा नाम बेबी कुमारी है और उसकी उम्र 21 साल है।

विज्ञापन


बेबी ने अपने गांव और आसपास के इलाकों में बालिकाओं के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए काफी काम किया है। बेबी एक बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता किसान हैं। साढ़े चार फीट की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा बेबी का हौसला बहुत ऊंचा है। बता दें, साल 2016 में बेबी कुमारी को भागलपुर गांव के समुदाय का नेता चुना गया था। बेबी ने कनाडा हाई कमीशन के पद पर  बैठ कर बड़े-बड़े सवाल खड़े कर जमुईवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया।
विज्ञापन

 

यूएन मानवाधिकार परिषद में भारत की बड़ी जीत

संयुक्त राष्ट्र में भारत को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष मानवाधिकार संस्था में भारत तीन साल के लिए सदस्य चुन लिया गया है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सदस्य के रूप में भारी मतों से जीत दर्ज की है। उसे एशिया-प्रशांत श्रेणी में सबसे ज्यादा 188 वोट मिले हैं। भारत का कार्यकाल एक जनवरी 2019 से शुरू होगा। परिषद के सदस्यों ने गुप्त मतदान किया और भारत को सबसे ज्यादा वोट देकर परिषद का सदस्य चुना। बता दें कि परिषद में चुने जाने के लिए किसी भी देश को कम से कम 97 वोटों की जरूरत होती है।
 

ओलंपियन पहलवान ने की बिना दहेज के शादी

देश के नामी ओलंपियन पहलवान ने लोगों के लिए एक ऐसी मिसाल पेश की, जो हर किसी के बस की बात नहीं। उन्होंने बिना दहेज के शादी की और सगाई में सिर्फ एक मुट्ठी चावल लिए। बात हो रही है पहलवान मनोज कुमार की, जो कुरुक्षेत्र के मथाना गांव की नेहा के साथ शादी के बंधन में बंधे। मनोज कुमार ने उदाहरण पेश करते हुए बिना दहेज के शादी की। वहीं सगाई में शगुन के तौर पर सिर्फ एक मुट्ठी चावल लिए। इस अनोखी शादी की अब हर कोई चर्चा कर रहा है।
विज्ञापन

गोबर से भी पशुपालकों की होगी कमाई

डेयरियों से रोजाना निकलने वाले टनों गोबर का इस्तेमाल न केवल खाद, बिजली और गैस बनाने में किया जाएगा, बल्कि इससे पशुपालकों को भी हर महीने हजारों रुपये का मुनाफा होगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इस दिशा में पहल करते हुए भलस्वा डेयरी में एक बायो मिथनाइजेशन प्लांट बनाने की दिशा में पहल की है। इसमें इस्तेमाल होने वाले प्रति टन गोबर के लिए पशुपालकों को 651 रुपये की कीमत चुकाने का प्रस्ताव हैं। इस परियोजना को हरी झंडी मिलने से सीवर जाम की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान को भी नई रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed