फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khushkhabar about vaishno devi devotees, Farmers, grano metro and railway

खुशखबर: वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग हुई आसान, किसानों के लिए भी अच्छी खबर

Fri, 08 Feb 2019 06:17 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: आसिम खान Updated Fri, 08 Feb 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
Khushkhabar about vaishno devi devotees, Farmers, grano metro and railway

मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल अब वैष्णो देवी में नमन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को श्राइनबोर्ड से हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए कटरा में निहारिका भवन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि श्राइनबोर्ड हाल ही में शुरू की गई तकनीक के जरिए प्रोटोकॉल में हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए पहुंचे आवेदनों के आधार पर पहले दिन ही संबंधित श्रद्धालु को हेलीकॉप्टर बुकिंग के सबंध में सूचना उसके मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी जाएगी।

विज्ञापन


किसानों के लिए खुशखबरी

एक खुशखबरी किसानों के लिए भी है। किसानों को बजट में एलान किए गए 6000 रुपए की पहली किश्त जल्दी ही मिलने वाली है। किसान सम्मान योजना के लाभार्थी किसानों का डाटा इकठ्ठा करने के लिए सरकार ने एक पोर्टल की शुरुआत कर दी है। इसमें राज्य सरकारें 25 फरवरी तक किसानों का डाटा डाल सकती हैं। यूपी ने करीब 50 लाख किसानों की लिस्ट दी। किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को पहली किश्त 31 मार्च से पहले ही उपलब्ध कराने कोशिश है।
विज्ञापन


एक ही स्मार्ट कार्ड से करें नोएडा-ग्रेनो मेट्रो में यात्रा

जल्द ही दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के यात्री भी स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के एक्वा लाइन में भी कर सकेंगे। 25जनवरी को नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच शुरू हुए एक्वा मेट्रो लाइन में दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल न होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को कई परेशानी उठानी पड़ रही है। दिल्ली मेट्रो में रोजाना स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वाले यात्री नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच चल रही एक्वा मेट्रो में इस कार्ड से भी यात्रा कर सकेंगे। दोनों मेट्रो में एक ही स्मार्ट कार्ड का प्रयोग होने से नोएडा से दिल्ली- एनसीआर के शहरों में यात्रा आसान होने के अलावा किफायती भी होगी।  इससे दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले को नोएडा-ग्रेटर नोएडा जाते समय अलग से स्मार्ट कार्ड या टोकन नहीं लेना पड़ेगा। इसके लिए जल्द ही डीएमआरसी के स्मार्ट कार्ड सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को मिट्टी के बर्तनों में मिलेगा खाना

मिट्टी के बर्तन में खाने का जायका विशुद्ध देसी हो जाता है। भारतीय रेलवे अब मुसाफिरों को ऐसे ही जायके का अनुभव कराने की तैयारी कर रहा है। स्टेशन में प्टेलफॉर्म और ट्रेनों में चाय और खाना अब मिट्टी के बर्तनों में मिलेगा। रेल मंत्रालय के आदेश पर गोरखपुर, लखनऊ, आगरा और वाराणसी समेत पूर्वोत्तर रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों पर मार्च महीने से यात्रियों को मिट्टी के बर्तनों में खाने का सामान परोसने की सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे प्रशासन कुम्हारों से संपर्क कर रहा है। इस कदम से न सिर्फ स्टेशन प्लास्टिक फ्री बनेंगे बल्कि कुम्हारों को भी और रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed