फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khusbu Sundar BJP Leader Tweet On Modi Surname Went Viral Congress Said What Will Be Action News In Hindi

Khusbu Sundar: मोदी सरनेम पर BJP नेता का पांच साल पुराना ट्वीट वायरल, कांग्रेस ने पूछा- उन पर होगी कार्रवाई?

Sat, 25 Mar 2023 03:26 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 25 Mar 2023 03:26 PM IST
सार

Khusbu Sundar: 2018 में किए गए एक ट्वीट में खुशबू सुंदर ने भी राहुल गांधी की ही तरह मोदी सरनेम पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा था, यहां मोदी वहां मोदी जहां देखो मोदी, ले ये क्या? हर मोदी के आगे भ्रष्टाचार सरनेम लगा हुआ है...#मोदी मतलब #भ्रष्टाचार... लेट्स चेंज द मीनिंग ऑफ मोदी टू करप्शन...सुट्स बेटर..#नीरव#नमो=करप्शन..."

विज्ञापन
Khusbu Sundar BJP Leader Tweet On Modi Surname Went Viral Congress Said What Will Be Action News In Hindi
Khusbu Sundar on a DMK leader derogatory remarks - फोटो : ANI

विस्तार

सूरत के एक कोर्ट की ओर से 2019 के मानहानी मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त हो गई है। अब इस मामले पर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर कलाकार से राजनीतिज्ञ बनीं खुशबू सुंदर का 2018 एक ट्वीट वायरल हो रहा है। यह ट्वीट उन्होंने 2018 में कांग्रेस पार्टी में रहते हुए किया था। फिलहाल खुशबू भाजपा में हैं और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस में रहते हुए खुशबू सुंदर ने भी मोदी सरनेम पर सवाल उठाए थे
2018 में किए गए एक ट्वीट में उन्होंने भी राहुल गांधी की ही तरह मोदी सरनेम पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लिखा था, यहां मोदी वहां मोदी जहां देखो मोदी, ले ये क्या? हर मोदी के आगे भ्रष्टाचार सरनेम लगा हुआ है...#मोदी मतलब #भ्रष्टाचार... लेट्स चेंज द मीनिंग ऑफ मोदी टू करप्शन...सुट्स बेटर..#नीरव#नमो=करप्शन..."
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के कई नेताओं ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट साझा किया और सवाल किया कि है क्या अब गुजरात के विधायक पूर्णेश मोदी खुशबू सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे, जो अब भाजपा में हैं और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य हैं।

विपक्षी दलों ने राहुल की सदस्यता जाने को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है
सूरत की एक अदालत ने गुरुवार (23 मार्च) को राहुल गांधी को उनके मोदी उपनाम वाली टिप्पणी के लिए दो साल की सजा सुनाई और शुक्रवार (24 मार्च) को राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इससे बड़े पैमाने पर राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है और सभी विपक्षी दलों ने इस फैसले की निंदा करते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

कांग्रेस ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की है जबकि पार्टी सूरत की अदालत के आदेश को ऊपरी अदालत में चुनौती देगी।


बता दें कि अदालत में राहुल गांधी ने अपने बयान के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया था। हालांकि उनकी ओर से कहा गया कि टिप्पणी जानबूझकर नहीं की गई थी और शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी को चोट आहत करने का कोई इरादा नहीं था। राहुल गांधी के खिलाफ इसी तरह का मानहानि का एक मामला सुशील मोदी ने पटना में भी दर्ज कराया है। जिन्होंने कहा था कि वह भी राहुल गांधी की टिप्पणी से आहत हैं।

खुशबू सुंदर ने अपने पुराने ट्वीट पर कोई कमेंट नहीं किया है, न ही उसे डिलीट किया है। राहुल गांधी के लोकसभा से निलंबन पर भाजपा नेता ने कहा, ''उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि वह दुर्भाग्य से सांसद हैं। उनके शब्द सच हो गए हैं। कहानी से यही सीख मिलती है कि सकारात्मक सोचें। नकारात्मकता आपको कहीं नहीं ले जाती है।

खुशबू ने ट्वीट किया, "मनमोहन सिंह जी 2013 में पारित सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अध्यादेश लाना चाहते थे। @RahulGandhi इसे टुकड़ों में फाड़ दिया। विडंबना यह है कि उनकी अयोग्यता उसी फैसले के तहत हुई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed