फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge takes a jibe at the central government after the suspension of MPs

Politics: 'एक पार्टी शासन, लोकतंत्र खत्म करने जैसा'; सांसदों के निलंबन के बाद खरगे का केंद्र सरकार पर तंज

Wed, 20 Dec 2023 12:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 20 Dec 2023 12:10 PM IST
सार

मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछा कि संसदीय सुरक्षा के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों से जवाब क्यों नहीं मांगा गया? घुसपैठिए महीनों से इसकी साजिश रच रहे थे, सुरक्षा में हुई चूक के लिए जिम्मेदार कौन है?

विज्ञापन
Kharge takes a jibe at the central government after the suspension of MPs
Mallikarjun Kharge - फोटो : Social Media

विस्तार

संसद में 141 सांसदों के निलंबन के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर तंस कसा है। उन्होंने सांसदों के निलंबन पर भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस तरह से 'एक पार्टी शासन' भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थापित करना चाहते हैं। खरगे को भी राज्य सभा से निलंबित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 'वे एक अकेला की बात करते हैं, जो लोकतंत्र को खत्म करने जैसा है। विपक्षी सांसदों को निलंबित करके उन्होंने ठीक ऐसा ही किया है। संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर उच्च पद पर बैठे लोगों को दंडित करने के बजाय विपक्षी सांसदों को लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन लिया गया। ऐसा करके वे जवाबदेही से बच रहे हैं।'
विज्ञापन


खरगे ने उठाए सवाल 
खरगे ने केंद्र से सवाल करते हुए पूछा कि भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा से पूछताछ क्यों नहीं की गई। दरअसल, संसद के भीतर घुसपैठिए प्रताप सिम्हा की वजह से ही संसद के अंदर प्रवेश कर पाए थे। उन्होंने कहा, 'घुसपैठिए महीनों से इसकी साजिश रच रहे थे। इस बड़ी विफलता के लिए कौन जिम्मेदार है?' 
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि 13 दिसंबर को संसद में हमले की बरसी के ही दिन दो युवक दर्शन दीर्घा से लोक सभा में कूद गए थे। लोक सभा के अंदर उन्होंने कनस्तर से पीले रंग का धुंआ भी छोड़ा। उनके अलावा अन्य दो संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि, चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद विपक्ष के नेता लगातार केंद्र मंत्रियों से सुरक्षा में हुई चूक पर जवाब मांग रहे हैं।


मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'संसदीय सुरक्षा के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों से जवाब क्यों नहीं मांगा गया? घुसपैठिए महीनों से इसकी साजिश रच रहे थे, सुरक्षा में हुई चूक के लिए जिम्मेदार कौन है? संसद में बहुस्तरीय सुरक्षा होने के बावजूद दो घुसपैठिए जूते के भीतर पीले धुंए वाला कनस्तर लेकर इमारत के अंदर कैसे आ गए।'

सांसदों के निलंबन के बाद लोकसभा सचिवालय ने निलंबित सांसदों को संसद के चेम्बर, लॉबी और गैलरी में घुसने पर रोक लगा दिया। बता दें कि निलंबित सांसदों ने संसद की इमारत के भीतर निलंबन को लेकर प्रदर्शन भी किए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्य सभा के स्पीकर जगदीप धनखड़ की नकल भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed