फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge slams govt, says CAG report shows UDAN scheme didn't work on 93 per cent routes

Congress: '93% मार्गों पर काम नहीं कर रही UDAN योजना,' CAG रिपोर्ट का हवाला देकर खरगे ने सरकार पर साधा निशाना

Sat, 19 Aug 2023 03:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 19 Aug 2023 03:28 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को दावा किया कि कैग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र की 'उड़ान' योजना 93 फीसदी मार्गों पर काम नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Kharge slams govt, says CAG report shows UDAN scheme didn't work on 93 per cent routes
Mallikarjun Kharge (File) - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को दावा किया कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र की 'उड़ान' योजना 93 फीसदी मार्गों पर काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से आम लोगों को सिर्फ झूठ और जुमले मिले।

विज्ञापन

2016 में शुरू की गई थी योजना
क्षेत्रीय हवाई संपर्क को प्रोत्साहित करने और टियर-2 और टियर-3 शहरों और कस्बों में जनता के लिए हवाई यात्रा को किफायती बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 21 अक्टूबर, 2016 को उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) के नाम से एक क्षेत्रीय संपर्क योजना शुरू की गई थी। उन्होंने ट्वीट किया,'उड़ान मिली नहीं, बस झूठ और जुमलों की बात की! भारत अब ऐसी अक्षम सरकार को माफ नहीं करेगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

वादों को पूरा नहीं कर पाई सरकार: खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई यात्रा करने की सुविधा देने का मोदी सरकार का वादा 'अपने सभी वादों की तरह' पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, 'यह हम नहीं कह रहे हैं, कैग रिपोर्ट यह कह रही है। योजना (उड़ान) 93 फीसदी मार्गों पर काम नहीं कर पाई। यहां तक कि एयरलाइनों का स्वतंत्र ऑडिट भी नहीं किया गया। बहुप्रचारित हेलीकॉप्टर सेवाएं भी ठप रहीं। उन्होंने ट्वीट किया,'उड़ान मिली नहीं, बस झूठ और जुमलों की बात की! भारत अब ऐसी अक्षम सरकार को माफ नहीं करेगा।' 


 
विज्ञापन

घोटालों की होनी चाहिए जांच: कांग्रेस
इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया था कि कैग ने भाजपा नीत केंद्र सरकार की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 'घोटालों' की ओर इशारा किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा था कि कथित घोटालों की जांच होनी चाहिए और जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed