फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge says Congress extended support to Centre in action against perpetrators of pahalgam terror attack

Congress: खरगे ने सर्वदलीय बैठक में PM मोदी के न आने पर उठाए सवाल; कहा- देश सबसे अहम, धर्म और भाषा बाद में

Sun, 27 Apr 2025 04:27 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 27 Apr 2025 04:27 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश सबसे पहले है, धर्म और भाषा बाद में आते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इतने महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री का उपस्थित न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
Kharge says Congress extended support to Centre in action against perpetrators of pahalgam terror attack
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को पूरा समर्थन दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को इस समर्थन का सही तरीके से उपयोग करना चाहिए, सभी को विश्वास में लेकर आगे बढ़ना चाहिए। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें से दो कर्नाटक के थे।

विज्ञापन


खरगे ने कहा कि देश सबसे महत्वपूर्ण है और सभी को मिलकर इसकी रक्षा के लिए लड़ना और इसके कल्याण के लिए काम करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में शामिल न होना ठीक नहीं था।
विज्ञापन


देश सबसे महत्वपूर्ण है, धर्म और भाषा बाद में आते हैं- कांग्रेस अध्यक्ष
एक सवाल के जवाब में खरगे ने कहा, मैं पहले ही कह चुका हूं कि उन्हें (प्रधानमंत्री को) सर्वदलीय बैठक में आना चाहिए था। उनका नहीं आना ठीक नहीं है... देश सबसे महत्वपूर्ण है, धर्म और भाषा बाद में आते हैं। इसलिए हम सभी को देश के लिए मिलकर लड़ना चाहिए। मैंने कई बार कहा है कि हम सरकार के साथ खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, हम समर्थन देंगे। इसका सही तरीके से उपयोग करें। यदि वे (केंद्र सरकार) सभी को विश्वास में लेकर चलेंगे तो आगे के कदम आसान होंगे। लेकिन एक-दूसरे की आलोचना करते रहना उचित नहीं होगा।


Pahalgam Attack: सिद्धारमैया ने पुराने बयान पर दी सफाई, बोले- पाकिस्तान को सिखाएं सबक, दोबारा न करे ऐसे कृत्य

खरगे ने आगे कहा, कुछ लोग पहले से ही आलोचना शुरू कर चुके हैं, जो सही नहीं है। बैठक में जो चर्चा हुई, उसे लेकर हमने अपनी बात रखी। कुछ लोग अलग-अलग अर्थ निकाल कर बोल रहे हैं, जो ठीक नहीं है... देशहित में बैठक में हुई हर बात सार्वजनिक नहीं की जा सकती। मैं रहूं या चला जाऊं, नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी रहें या न रहें, लेकिन देश रहेगा। इसलिए हम सभी को मिलकर देश के कल्याण के लिए प्रयास करना चाहिए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed