फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge said the practice of forcibly silencing and calling us traitors will affect democracy

Politics: 'जबरन चुप कराने और देशद्रोही बताने का चलन लोकतंत्र पर पड़ेगा भारी', खरगे का केंद्र सरकार पर निशाना

Fri, 14 Apr 2023 11:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 14 Apr 2023 11:51 AM IST
सार

खरगे ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 132वीं जयंती पर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब हमेशा स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित करते थे।

विज्ञापन
Kharge said the practice of forcibly silencing and calling us traitors will affect democracy
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों को जबरन चुप कराना और देशद्रोही बताने का चलन खतरनाक है। ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को नष्ट कर देगा।

विज्ञापन

खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज संसद को बहस के बजाय युद्ध के अखाड़े में बदल दिया गया है। यह काम विपक्ष द्वारा नहीं बल्कि सत्तारूढ़ दल ने किया है। 

बाबासाहेब को किया याद
खरगे ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 132वीं जयंती पर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब हमेशा स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित करते थे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब हमेशा हमारे मार्गदर्शक प्रकाश और शक्ति बने रहेंगे।
विज्ञापन


बाबासाहेब प्रतिष्ठित और प्रेरणादायक 
वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि बाबासाहेब प्रतिष्ठित और प्रेरणादायक हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि नेहरू ने खुद कहा था कि डॉ. अंबेडकर की तुलना में किसी ने संविधान निर्माण पर अधिक ध्यान नहीं दिया था। आज उस विरासत पर हमला हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के संविधान पर हो रहा हमला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि बाबासाहेब ने हमें संविधान के माध्यम से न्याय, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्य दिए। आज देश के संविधान और इन मूल्यों पर सुनियोजित हमला हो रहा है। उन्होंने लोगों से संविधान और उनके विचारों की रक्षा के लिए अंबेडकर की जयंती पर प्रतिज्ञा लेने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed