{"_id":"66a660408636721232004e99","slug":"kharge-rahul-hail-manu-bhaker-for-winning-india-s-first-medal-at-paris-olympics-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manu Bhakar: खरगे-राहुल ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को दी बधाई, कहा- आप पर गर्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manu Bhakar: खरगे-राहुल ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को दी बधाई, कहा- आप पर गर्व
Sun, 28 Jul 2024 08:44 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 28 Jul 2024 08:44 PM IST
सार
Manu Bhakar: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भारत ने ओलंपिक में पदक के साथ शुरुआत की है। पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की दस मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को हमारी बधाई।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए पहले पदक जीतने पर रविवार को भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर को बधाई दी। भाकर ओलंपिक में भारत के बारह साल के इंतजार को खत्म करते हुए रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पोडियम पर जगह बनाने वाली पहली निशानेबाज बनी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "भारत ने ओलंपिक में पदक के साथ शुरुआत की है। पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं की दस मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को हमारी बधाई।" उन्होंने कहा, "आपकी उपलब्धि आपके असाधारण कौशल और दृढा का प्रमाण है। हमें आप पर बेहद गर्व है। यह महत्वपूर्ण अवसर अनगिनत युवा एथलीट को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।"
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पेरिस ओलंपिक खेल 2024 में भारत को अपना पहला पदक जीतते हुए देखकर गर्व हो रहा है। उन्होंने एक्स पर कहा, ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई। हमारी बेटियों ने हमें एक शानदान शुरुआत दी है। कई (पदक) और आने वाले हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, देश के लिए एक बहुत ही ऐतिहासिक और खुशी का अवसर। पेरिस ओलंपिक 2024 में पहला पदक घर लाने के लिए मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई। यह मौका इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि मनु भाकर निशानेबाजी में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। पूरे देश को आप पर गर्व है।