फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge is best suited for leadership Congress former president Sonia Gandhi said in the honor ceremony

India Alliance: 'कांग्रेस के नेतृत्व के लिए खरगे सबसे उपयुक्त', सम्मान समारोह में बोलीं सोनिया गांधी

Thu, 30 Nov 2023 06:53 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 06:53 AM IST
सार

सोनिया ने खरगे को निस्वार्थ राजनेता करार दिया और कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वही देश की सबसे पुरानी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। खरगे ने इस दौरान अपने पांच दशक के राजनीतिक जीवन की चर्चा करते हुए अपने संघर्षों को साझा किया।

विज्ञापन
Kharge is best suited for leadership Congress former president Sonia Gandhi said in the honor ceremony
सोनिया गांधी - फोटो : ट्विटर/कांग्रेस

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चुनावी राजनीति में 50 साल पूरे होने पर आयोजित सम्मान समारोह में विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा। पॉलिटिकल एंगेजमेंट विद कम्पैशन, जस्टिस एंड इनक्लूसिव डेवलपमेंट का लोकार्पण करते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा व मोदी सरकार पर देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में विपक्षी इंडिया गठबंधन से जुड़े 28 दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में सोनिया ने कहा कि इस समय सत्ता में बैठे लोग उन सभी संस्थाओं, प्रणालियों और सिद्धांतों को नष्ट कर रहे हैं, जिनकी बदौलत आजादी के बाद भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में एतिहासिक सफर तय किया है।
विज्ञापन


सोनिया ने खरगे को निस्वार्थ राजनेता करार दिया और कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वही देश की सबसे पुरानी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। खरगे ने इस दौरान अपने पांच दशक के राजनीतिक जीवन की चर्चा करते हुए अपने संघर्षों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय देश और लोकतंत्र के लिए बेहद कठिन है। जिस संविधान की बदौलत वह नौ बार विधायक और तीन बार सांसद बने, सत्ता में बैठे लोग उसी संविधान में बदलाव करने के लिए मौका ढूंढ रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस उसी संविधान को बचाने में लगी है।

जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया का नारा दिया
कार्यक्रम में माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंच से 'जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया' का नारा लगाया। उन्होंने कहा कि खरगे ने अपने राजनीतिक सफर में कठिन संघर्ष किया है।


उनका जीवन भले ही बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है, मगर उनमें किसी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। राजद सांसद मनोज झा ने न्याय, समानता और स्वतंत्रता के विचार के प्रति खरगे को प्रतिबद्ध बताया। डीएमके सांसद टीआर बालू ने भी खरगे की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed