फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge holds discussions with LS coordinators, urges them to increase connect with people

Congress: मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा समन्वयकों के साथ की बैठक, लोगों से संपर्क बढ़ाने को कहा

Fri, 12 Jan 2024 10:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 12 Jan 2024 10:33 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा समन्वयकों के साथ पार्टी मुख्यालय पर बैठक की और आगामी आम चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। खरगे ने उनसे लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
Kharge holds discussions with LS coordinators, urges them to increase connect with people
कांग्रेस मुख्यालय पर बैठक में केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : एक्स/कांग्रेस

विस्तार

आगामी आम चुनाव के लिए कुछ ही महीनों का समय शेष है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कई राज्यों के लोकसभा समन्वयकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उनसे लोगों के साथ अपना संपर्क बढ़ाने का आग्रह किया। 

विज्ञापन

किन राज्यों के समन्वयकों के साथ की बैठक
पहली बैठक गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, गोवा, दादरा और नगर हवेल व दमन और दीव के समन्वयकों के लिए आयोजित की गई। जबकि, दूसरी बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के समन्वयक शामिल थे। मल्लिकार्जुन खरगे ने इससे पहले अन्य राज्यों के लोकसभा समन्वयकों के साथ चर्चा की थी। पार्टी ने हाल ही में सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'न्याय योद्धा जीतेंगे 2024 का चुनाव'
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के संकल्प से ध्यान भटकाने की राजनीति की हार होगी। न्याय योद्धा 2024 का चुनाव जीतेंगे और जनशक्ति कायम होगी। उन्होंने आगे कहा, 'हमने गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, गोवा, दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव के कांग्रेस समन्वयकों के साथ लोकसभा चुनावों पर सार्थक चर्चा की।'

विज्ञापन

'देश को नई दिशा देने के लिए लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, 'देश को नई दिशा देने, लोगों की आवाज को मजबूत करने और उनके लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव अहम है।' उन्होंने कहा, 'तानाशाह सरकार का अहंकार परास्त होगा और एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों के अधिकारों की जीत होगी। आज हमने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के समन्वयकों से चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।' 

बैठक में वेणुगोपाल और कई राज्यों के प्रभारी मौजूद
कांग्रेस के लोकसभा समन्वयकों की बैठक यहां पार्टी मुख्यालय में हुई। बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई राज्यों के प्रभारी शामिल हुए। इसमें कांग्रेस की सीट बंटवारे को लेकर बनी समिति के संयोजक मुकुल वासनिक भी मौजूद थे।  

खरगे ने गुरुवार को कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोकसभा समन्वयकों के साथ पहली बैठक की। उन्होंने दूसरी बैठक ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के नेताओं के साथ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed