फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge asks Shah to take urgent action to ensure rule of law prevails in Manipur

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस प्रमुख ने मणिपुर के हालात पर जताई चिंता, गृह मंत्री शाह को पत्र लिखकर कही ये बात

Sat, 27 Jan 2024 11:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 27 Jan 2024 11:14 PM IST
सार

Mallikarjun Kharge: अमित शाह को लिखे पत्र में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मणिपुर में लोकतंत्र और कानून का शासन कायम करने के लिए कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा भड़के करीब नौ महीने हो चुके हैं। स्थिति बद से बदतर हुई है। 

विज्ञापन
Kharge asks Shah to take urgent action to ensure rule of law prevails in Manipur
मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार मणिपुर के हालात पर गहरी चिंता जताई। इसको लेकर उन्होंने शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार चुप्पी और निष्क्रियता पूर्वोत्तर राज्य के लोगों के साथ 'अन्याय' है।  

विज्ञापन

खरगे ने पत्र में शाह से आग्रह किया कि मणिपुर में एक बार फिर से लोकतंत्र और कानून का शासन कायम करने के लिए तत्काल दखल देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'मैं आपको बहुत गहरी चिंता के साथ पत्र लिख रहा हूं। मणिपुर में हिंसा भड़के करीब नौ महीने हो चुके हैं। स्थिति बद से बदतर हुई है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने राज्य के हालिया घटनाक्रमों का जिक्र किया है। जिसमें दावा किया गया है कि 24 जनवरी को इंफाल के ऐतिहासिक कांगला किले में मंत्रियों/सांसदों/विधायकों की एक बैठक बुलाई गई थी। इसकी केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों ने सुरक्षा की। 

विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि कई सदस्यों को सशस्त्र समूह द्वारा इस बैठक में भाग लेने के लिए मजबूर किया गया था। इतना ही नहीं, मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और वांगखेम से विधायक केशम मेघचंद्र को इस बैठक के दौरान बुरी तरह से पीटा गया और प्रताड़ित किया गया। 

उन्होंने कहा, 'यह घटना केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों और खुफिया कर्मियों की भारी मौजूदगी के बावजूद हुई।' खरगे ने कहा, 'लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को नुकसान पहुंचाने के लिए आज तक मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के खिलाफ गृह मंत्रालय की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।' 

उन्होंने आगे कहा, 'यह शर्मनाक है कि मणिपुर के मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी रणनीति का हिस्सा लगती है।' खरगे ने कहा कि वह खुद 14 जनवरी को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के शुभारंभ पर रैली के लिए मणिपुर गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed