फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharagpur IIT Student Faizan murdered case family questions on police

खड़गपुर : आईआईटी छात्र की हत्या का मामला, परिजनों ने पुलिस पर खड़े किए सवाल

Thu, 15 Jun 2023 11:10 PM IST
सौरभ पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 15 Jun 2023 11:10 PM IST
सार

खड़गपुर आईआईटी में छात्र फैजान की हत्या मामले में खड़गपुर पुलिस ने मृतक की मां को फोन पर जानकारी दी कि पुलिस फैजान के शव को ट्रेन से असम भेजेगी। वे पहले यहां से असम चली जाएं। ट्रेन से उनकी भी जाने की व्यवस्था पुलिस करेगी। इस पर मृतक छात्र की मां रेहाना अहमद ने पुलिस की इस बात पर कई सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
Kharagpur IIT Student Faizan murdered case family questions on police
iit student murder case - फोटो : Bureau

विस्तार

खड़गपुर आईआईटी में छात्र फैजान की हत्या मामले में खड़गपुर पुलिस ने मृतक की मां को फोन पर जानकारी दी कि पुलिस फैजान के शव को ट्रेन से असम भेजेगी। वे पहले यहां से असम चली जाएं। ट्रेन से उनकी भी जाने की व्यवस्था पुलिस करेगी। इस पर मृतक छात्र की मां रेहाना अहमद ने पुलिस की इस बात पर कई सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन

रेहाना अहमद का कहना है कि पुलिस उनको पहले असम क्यों भेजना चाहती है। दूसरी बात, पुलिस शव को ट्रेन से क्यों भेजना चाहती है। उन्होंने कहा, वे बेटे के शव के साथ कोलकाता आईं थीं और पिछले करीब 21 दिनों से बेटे के शव के इंतजार में बैठी हैं। बेटे के शव के साथ ही वापस जाएंगी। उन्होंने कहा, शायद कोर्ट ने तो अपने निर्देश में ऐसा नहीं कहा है। दूसरी ओर इस संबंध में पश्चिम मेदिनीपुर के एसपी ने कहा, कोर्ट के आदेसानुसार आईओ इस संबंध में कार्रवाई कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को तीन दिन के अंदर शव को असम वापस भेजने का निर्देश पुलिस को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेहाना अहमद ने कहा, मैंने पुलिस से विनती की है कि कृपया शव को ट्रेन से नहीं भेजें। असम से जैसे शव को लेकर आए थे, उसी तरीके से वापस भेजें। शव को असम अगर ट्रेन से भेजा जाता है तो तीन दिन लगेंगे। इतने दिनों में शव को और नुकसान होगा। साथ ही उन्होंने खड़गपुर पुलिस से कह दिया है कि वे शव के साथ आईं थीं और वे शव के साथ ही वापस जाएंगी। वे पहले असम वापस नहीं जाएंगी। उन्होंने कहा, कोर्ट ने अपने निर्देश में शव को ले जाने में आने वाले खर्च को राज्य सरकार वहन करेगी कहा है तो फिर पुलिस शव को ट्रेन से क्यों ले जाना चाहती है, मैं समझ नहीं पा रही हूं।

विज्ञापन

इस संबंध में पश्चिम मेदिनीपुर के एसपी धृतिमान सरकार ने कहा कि कोर्ट के आदेशानुसार इस पर आईओ कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed