Indian Army: खड़ग स्ट्राइक कोर ने सैन्य अभ्यास में दिखाया दम, IFR के लिए नौसेना प्रमुख जापान में
सेना की पश्चिमी कमान के अनुसार खड़ग स्ट्राइक कोर ने नहर पार करने और मशीनीकृत बलों द्वारा फायरिंग का अभ्यास किया। इसका मकसद दुश्मन के अंदरुनी इलाकों में हमलों का अभ्यास करना था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की रक्षा चुनौतियों को देखते हुए सेना ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सेना की खड़ग स्ट्राइक कोर दुर्गम सैन्य अभ्यास किया। इस एकीकृत सैन्य अभ्यास में सेना की ऐरावत डिवीजन भी शामिल हुई। उधर, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (IFR) के लिए जापान दौरे पर हैं। ईएफआर के गठन की 70 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।
सेना की पश्चिमी कमान के अनुसार खड़ग स्ट्राइक कोर (Kharga Strike Corps) ने नहर पार करने और मशीनीकृत बलों द्वारा फायरिंग का अभ्यास किया। इसका मकसद दुश्मन के अंदरुनी इलाकों में हमलों का अभ्यास करना था।
Indian Army’s Kharga Strike Corps conducted an integrated training exercise involving its Airawat Division. It practised opposed canal crossing & firing by Mechanised Forces validating their op preparedness to strike deep inside adversary's territory: Western Command, Indian Army pic.twitter.com/Z4apdZrYHd
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 5, 2022
भारतीय नौसेना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नौसेना प्रमुख हरि कुमार 6 नवंबर को योकोसुका में जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) को देखेंगे। यह आयोजन इसके गठन की 70 वीं वर्षगांठ पर हो रहा है। यात्रा के दौरान वे पश्चिमी प्रशांत नौसेना सिम्पोजियम (WPNS) में पर्यवेक्षक नौसेनाओं में से एक के प्रमुख के रूप में शिरकत करेंगे। इसकी मेजबानी जापान द्वारा डब्ल्यूपीएनएस के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में की जाएगी।
एडमिरल हरि कुमार ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका की नौसेनाओं द्वारा योकोसुका में आयोजित होने वाले बहुदेशीय मालाबार पूर्व नौसैनिक अभ्यास के उद्घाटन में भी भाग लेंगे। इस साल मालाबार अभ्यास की 30वीं वर्षगांठ है।