फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khadi village industries Exhibition on Mahatma Gandhi 150th birth anniversary

गांधी जयंती से ‘स्वीट क्रांति’ की होगी शुरुआत, मिल सकती है 20 फीसदी से ज्यादा छूट    

Thu, 27 Sep 2018 10:26 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
Khadi village industries Exhibition on Mahatma Gandhi 150th birth anniversary

खादी ग्रामोद्योग महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को कुछ अनूठे अंदाज में सेलीब्रेट करेगा। खादी बोर्ड इस मौके पर अपने उत्पादों पर 20 प्रतिशत से ज्यादा छूट देने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा अक्टूबर में राजपथ पर खादी उत्पादों की विशाल प्रदर्शनी भी लगाएगा। साथ ही, बोर्ड इस मौके पर ‘स्वीट क्रांति’ की भी शुरुआत करेगा।

विज्ञापन


मिल सकती है 20 फीसदी से ज्यादा छूट    

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग यानी केवीआईसी के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि इस बार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस मौके पर खादी के उत्पादों पर 20 फीसदी छूट तो मिलेगी ही, साथ ही इसे और बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


50 देशों में प्रदर्शनी

चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना के मुताबिक गांधी जयंती को लेकर खादी ग्रामोद्योग कई देशों में प्रदर्शनी लगा रहा है। 50 से ज्यादा देशों अमेरिका, यूके, फ्रांस, बहरीन, सऊदी अरब को प्रदर्शनी के लिए प्रोडक्ट्स भेजे जा चुके हैं। इससे पहले 10 देशों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खादी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपथ पर बी2बी प्रदर्शनी

वहीं इस मौके पर राजपथ पर विशाल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में कई देशों के साथ मिल कर बी2बी प्रदर्शनी कम फैशन शो का भी बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा, हालांकि अभी तक तारीख फाइनल नहीं हुई हैं। केवीआईसी के चेयरमैन ने उम्मीद जताई कि इस दौरान कई देशों के साथ एमओयू भी साइन किए जाएंगे। इसके अलावा 2 अक्टूबर को मुंबई में बहुत बड़ी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आईओसी के साथ खादी कूपन के लिए 45 करोड़ का एग्रीमेंट किया जाएगा, जिसके बदले में उन्हें 44 करोड़ के कूपन दिए जाएंगे। इससे पहले ओएनजीसी के साथ भी ऐसा ही करार किया जा चुका है।

 

Khadi village industries Exhibition on Mahatma Gandhi 150th birth anniversary
लुभाएगें मोदी कुर्ता और मोदी जैकेट

केवीआईसी के चेयरमैन ने बताया कि इस बार गांधी जयंती पर बाकी उत्पादों के साथ 'मोदी जैकेट और 'मोदी कुर्ता’ भी लोगों को लुभाएगा। इन उत्पादों को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर लांच किया गया था। उन्होंने बताया कि लांचिंग के बाद से ही इन्हें लोगों से खासा रेस्पांस मिल रहा है। इनमें मोदी कुर्ता कॉटन में, जबकि मोदी जैकेट कॉटन और सिल्क में लांच की गई है। मोदी की हस्ताक्षर वाली जैकेट्स को प्रसिद्ध डिजाइनर रितु बेरी ने सीएसआर इनिशिएटिव के तहत डिजाइन किया है। आधी बांह वाले कुर्तों की इनकी कीमत 985 रुपए और मोदी जैकेट की कीमत 1332 रुपए से लेकर 3529 रुपए तक है।

मोदी खादी के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर

विनय कुमार सक्सेना के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी खुद खादी के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं। मन की बात प्रोग्राम में लगातार खादी को प्रोत्साहित करते रहे हैं। सक्सेना ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि ही है कि पिछले चार साल के दौरान खादी ने कई अहम पड़ाव हासिल किये हैं। पिछले साल गांधी जयंती पर खादी उत्पादों की बिक्री केवल एक दिन में सवा करोड़ रुपए को पार गई थी, उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल भी बिक्री का नया कीर्तिमान बनेगा।

 

Khadi village industries Exhibition on Mahatma Gandhi 150th birth anniversary
अमेजन पर मिलेंगे खादी प्रोडक्ट्स

वहीं खादी बोर्ड गांधी जयंती के मौके पर शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से ऑनलाइन खादी उत्पादों की बिक्री के लिए करार किया है। उन्होंने बताया कि उत्पादों का चयन कर लिया गया है और चयनित उत्पादों का फोटोशूट किया जा चुका है।

‘स्वीट क्रांति’ की शुरुआत

इसके अलावा खादी बोर्ड ‘स्वीट क्रांति’ के नाम से नई पहल शुरू करने जा रहा है। खादी ग्रामोद्योग के सूत्रों ने बताया कि श्वेत क्रांति की तर्ज पर इसकी शुरुआत की गई है ताकि किसानों की आय बढ़ाई जा सके। इसके लिए खादी स्टोर्स पर अलग से शहद बेचने के लिए काउंटर लगाए जाएंगे। कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों से शहद मंगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed