फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khabron ke Khiladi: How will situation change globally after Donald Trump comes to power in America?

Khabron ke Khiladi: ट्रंप के सत्ता में आने के बाद कैसे और कितने बदलेंगे हालात? बता रहे हैं खबरों के खिलाड़ी

Sat, 25 Jan 2025 04:14 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 25 Jan 2025 04:14 PM IST
सार

अमेरिका की सत्ता में दोबारा वापसी के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ताबड़तोड़ फैसले लेना शुरू कर दिया है। ऐसे में ट्रंप की सत्ता वापसी का वैश्विक राजनीति में क्या प्रभाव पड़ेगा? इसे लेकर अमर उजाला के खास कार्यक्रम खबरों के खिलाड़ी में इस हफ्ते इसी पर चर्चा हुई।  

विज्ञापन
Khabron ke Khiladi: How will situation change globally after Donald Trump comes to power in America?
खबरों के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में 20 जनवरी को नई सरकार ने अपना काम शुरू कर दिया है। चार साल के अंतराल के बाद डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सत्ता में लौट आए हैं। ट्रंप के एक बार फिर राष्ट्रपति बनने के बाद भारत के लिए किस तरह के बदलाव होंगे? दोनों देशों के संबंधों पर क्या असर पड़ेगा? शपथ लेते ही ट्रंप द्वारा लिए गए ताबड़तोड़ फैसलों से क्या संकेत मिलते हैं? इन्हीं सवालों पर इस हफ्ते ‘खबरों के खिलाड़ी’ में चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी, राजकिशोर, अजय सेठिया, बिलाल सब्जवारी और  अनुराग वर्मा मौजूद रहे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बिलाल सब्जवारी: जिस तरह से उन्होंने कनाडा, मैक्सिको जैसे देशों पर टैक्स लगाने की बात कही है, ब्रिक्स देशों पर भी उन्होंने निशाना साधा है। ट्रंप और नरेंद्र मोदी में कई समानताएं दिखती हैं। मोदी भारत को विश्व की आर्थिक शक्ति बनाना है तो ट्रंप कहते हैं कि अमेरिका को फिर से महाना बनाना है। ट्रंप गोल्डेन एरा की शुरुआत की बात करते हैं तो मोदी  अमृतकाल की बात करते हैं। आने वाले वक्त में यह पता चलेगा कि दोनों के बीच का रिश्ता किस तरह आगे बढ़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग वर्मा: भारतीयों के साथ परेशानी यह है कि हम भारतीयता और भारतीयों को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं। कमला हैरिस के मामले में हम तो यहां तक पहुंच गए कि कमला हैरिस की पहली जिम्मेदारी भारतीयों के हित के लिए काम करना है, अमेरिका के लिए बाद में। अब हमने जेडी वेंस की पत्नी उषा के साथ इसी तरह की भावुकता से जोड़ दिया है। लेकिन सच्चाई यह है कि अमेरिका का नेता पहले अमेरिका के हित को देखेगा। अभी यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि अमेरिका की जो नीतियां हैं वो भारत के हित में हैं या नहीं। 

राजकिशोर: सबसे पहले भारत की अमेरिका में क्या हैसियत है ये ट्रंप से शपथ ग्रहण में नजर आया था। बात रही व्यापार की तो हमने जो इंपोर्ट ड्यूटी ज्यादा लगा रखी है उसे लेकर अमेरिका को समस्या है। इसे लेकर दोनों देशों को समाधान निकलाना होगा। भारत की राजनीतिक और कूटनीतिक तौर पर अमेरिका में भूमिका है। ट्रंप शपथ लेने से पहले ट्रंप का असर दिखने लगा। जो नया वर्ल्ड ऑर्डर तैयार हो रहा है, उसमें भारत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। 

पूर्णिमा त्रिपाठी: ट्रंप एक व्यवसायी हैं, हमें यह नहीं भूलना चाहिए। ट्रंप अमेरिका फर्स्ट के नारे पर ही वापस आए हैं। तो वो उनकी प्राथमिकता में होगा। जहां तक भारत की बात है तो भारत दुनिया का एक बहुत बड़ा बाजार है। उस बाजार को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता है। एच1बी वीजा में ऐसा कुछ नहीं बदला है जिससे हमें चिंता करने की जरूरत है। भारत के लिए जितना अमेरिका जरूरी है उतना ही अमेरिका के लिए भारत भी जरूरी है। 


अजय सेठिया: भारत की दृष्टि से अगर देखें तो फरवरी में होने वाली क्वाड बैठक बहुत अहम होगी। ये बैठक भारत में होनी है, जिसमें ट्रंप और मोदी की मुलाकात होगी। अमेरिका फर्स्ट की नीति के तहत तेल के मामले में एक संतुलन लाने की कोशिश होगी। जहां तक चीन की बात है तो अमेरिका चीन के मुकाबले भारत को प्रथमिकता देगा, इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए। 

विनोद अग्निहोत्री: विश्व राजनीति में यह होता रहता है। बड़ी शक्तियां तमाम देशों का इस्तेमाल करती रही हैं। भारत के मामले में ये कहा जा सकता है कि नेहरू से लेकर मोदी तक भारत के प्रधानमंत्रियों ने एक ऐसा रुख अपनाया, जिसमें उन्होंने अपने हितों को हमेशा ध्यान में रखकर बड़ी शक्तियों के साथ सामंजस्य बैठाया है। कोई भी राष्ट्राध्यक्ष अपने देश के हितों से समझौता नहीं करेगा। ये सही भी है। जहां तक ट्रंप की बात है तो उनके शुरुआती फैसलों से मिश्रित संकेत मिले हैं। इनसे दुनिया में तमाम तरह से परिवर्तन दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed