{"_id":"5ad46d004f1c1b86098b4cf6","slug":"kfc-bandra-outlet-closed-by-sbi-due-to-loan-default-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: KFC आटलेट को SBI ने किया सील, 39 करोड़ के लोन पर गारंटी देना पड़ा भारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई: KFC आटलेट को SBI ने किया सील, 39 करोड़ के लोन पर गारंटी देना पड़ा भारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 16 Apr 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के बांद्रा स्थित केएफसी की एक ब्रांच बीते फरवरी माह से अस्थायी रूप से बंद है। दरअसल केएफसी ब्रांच के मालिक को अपने दोस्त के लोन पर गारंटी देना भारी पड़ गया।
विज्ञापन
बिल्डिंग के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर के मालिक अशोक भाटिया ने बताया कि 'ब्रांच के मालिक बशीरली केसवानी ने केएफसी की दो संपत्तियों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को गिरवी रखा और लोन के ग्रांटर बन गए। जब उनका दोस्त 39.07 करोड़ रुपए के लोन को चुकाने में विफल हुआ तो बैंक ने उनसे संपर्क किया और 15 फरवरी को अधिकारियों ने ब्रांच की दो संपत्तियों को सील कर दिया।'
विज्ञापन
फिलहाल बैंक ने लोन चुकाने के लिए 60 दिनों का समय दिया है। इस पूरे मामले पर केसवानी ने कहा कि 'मेरे दोस्त ने बैंक को कुछ पैसे चुका दिए हैं और बाकी रकम के लिए कुछ दिनों का समय मांगा है लेकिन मुझे उम्मीद है कि अगले 2 हफ्तों में मामला सुलझ जाएगा।
विज्ञापन
वहीं आटलेट में काम करने वाले कामगरों को नौकरी से हाथ धोना पड़ गया है तो कुछ स्टॉफ मेंबर्स को अन्य आउटलेट में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि बांद्रा इलाके में स्थित यह आउटलेट बहुत मशहुर है जो कि युवाओं के लिए एक फेवरेट फूड प्लेस है। वहीं आउटलेट के रेगुलर कस्टमर इसके बंद होने के बाद से काफी निराश हैं।