{"_id":"57c70aa24f1c1b376e2cb13e","slug":"kerry-calls-on-modi-shares-us-view-on-developments-in-region","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात, पाकिस्तान को सुनाई खरी खरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात, पाकिस्तान को सुनाई खरी खरी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
john kerry modi
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-अमेरिका रणनीतिक-वाणिज्यिक वार्ता में शिरकत करने तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद पर नकेल लगाने के लिए कहा है। केरी ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान आज खुद आतंकवाद का शिकार है। इस दौरान केरी ने भारत को अमेरिका का अहम मित्र बताया और आतंकवाद से निपटने में भारत की अहम भूमिका की जम कर तारीफ की।
भारत यात्रा के अंतिम दिन स्वदेश वापसी से पहले केरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हालांकि इस मुलाकात का आधिकारिक ब्यौरा नहीं दिया गया, मगर माना जा रहा है कि मोदी-केरी की मुलाकात में सीमा पार आतंकवाद, अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति पर गंभीर बातचीत हुई है।
गौरतलब है कि रणनीतिक वार्ता के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में केरी ने कहा था कि दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है। इस दौरान केरी ने मुंबई-पठानकोट आतंकी हमला मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई की वकालत की थी।

आतंकवाद और अफगानिस्तान पर हुई चर्चा
john kerry modi
- फोटो : PTI
मोदी-केरी की आधे घंटे की मुलाकात के संदर्भ में हालांकि आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, मगर सूत्रों का कहना था कि इस मुलाकात में रणनीतिक वार्ता के मुख्य विषय आतंकवाद पर चर्चा हुई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को भी केरी को सीमा पार आतंकवाद के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी।
इस मुलाकात के इतर एक कार्यक्रम में केरी ने कहा कि भारत-अमेरिका का संबंध दूरदर्शी, समान उद्येश्य और विश्वास की नींव पर खड़ा हुआ है। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निजी स्तर पर प्रयास किए हैं। दोनों देशों के संबंध न सिर्फ दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य की जरूरत भी है।
आतंकवाद की चर्चा करते हुए केरी ने कहा कि इससे और कट्टरपंथी ताकतों से कोई एक देश अकेले नहीं निपट सकता। इसके लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत पर जोर देते हुए केरी ने भारत के इस रुख को फिर दुहराया कि अच्छा या बुरा कह कर आतंकवाद पर विभेद नहीं किया जा सकता। केरी ने कहा कि एक समय आतंकवाद को प्रश्रय देने वाला पाकिस्तान अब खुद इसकी आग में जल रहा है।

केरी का वापसी कार्यक्रम रद्द, शनिवार तक भारत में ही रहेंगे
जॉन कैरी
अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने बुधवार को भारत से वापसी का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। अब वह कम से कम दो दिन भारत में ही रहेंगे। उनका वापसी कार्यक्रम अचानक स्थगित हो जाने से कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री के तय कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुधवार दोपहर की मुलाकात के बाद उन्हें शाम 5.30 बजे लौट जाना था। लेकिन अब वह शुक्रवार या शनिवार को ही चीन के लिए रवाना हो पाएंगे। वहीं उनकी मुलाकात जी-20 बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से होनी थी।
केरी के साथ भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा कि उनका चीन दौरे का कार्यक्रम दो दिन के लिए बढ़ गया है। अब वह शुक्रवार या शनिवार को ही जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने हैंगझोउ रवाना हो पाएंगे। आखिरी क्षण में केरी की यात्रा स्थगित होने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।