फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala women confessed husband murder turn alive shocking crime news pathanmathitta

Kerala: डेढ़ साल से गायब था पति, पत्नी ने कबूली हत्या की बात, अगले ही दिन हो गया 'खेल'

Thu, 03 Aug 2023 09:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 03 Aug 2023 09:01 AM IST
सार

 पुलिस ने अफसाना से पूछताछ की तो पुलिस को अफसाना के बयानों में विरोधाभास नजर आया। इसके बाद पुलिस ने अफसाना से सख्ती से पूछताछ की तो अफसाना ने बीती 27 जुलाई को नौशाद की हत्या की बात कबूल कर ली। 

विज्ञापन
kerala women confessed husband murder turn alive shocking crime news pathanmathitta
नौशाद, जिसे मृत मान लिया गया था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक व्यक्ति बीते डेढ़ साल से गायब था। पत्नी से झगड़ा होने के बाद से व्यक्ति नहीं दिखा था, जिसके चलते उसकी पत्नी पर पुलिस को शक था। अब पत्नी ने कबूल कर लिया कि उसने अपने पति की हत्या करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मजे की बात ये है कि जैसे ही पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया, तभी महिला का पति जिंदा लौट आया। अब यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
अफसाना अपने पति नौशाद के साथ पथानमथिट्टा जिले के कलंजूर में रह रही थी। नवंबर 2021 में दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ। इसके बाद नौशाद घर से भाग गया। जिसके बाद नौशाद का गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अफसाना से पूछताछ की तो पुलिस को अफसाना के बयानों में विरोधाभास नजर आया। इसके बाद पुलिस ने अफसाना से सख्ती से पूछताछ की तो अफसाना ने बीती 27 जुलाई को नौशाद की हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने अफसाना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पति मिला जिंदा
हैरानी की बात ये है कि जैसे ही पुलिस ने अफसाना को गिरफ्तार किया, उसका पति नौशाद पुलिस को जिंदा मिल गया। नौशाद अपने घर से 130 किलोमीटर दूर एक खेत में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम कर रहा था। अखबार में जब नौशाद और अफसाना की खबर प्रकाशित हुई तो किसी व्यक्ति ने दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम कर रहे नौशाद को पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस नौशाद को लेकर पथानमथिट्टा पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौशाद ने बताई ये कहानी
नौशाद ने बताया कि जब उसका अपनी पत्नी अफसाना से झगड़ा हुआ था तो अफसाना को दोस्तों और परिचितों ने उसके घर में घुसकर उसे मारा-पीटा था। उन्हीं के डर से नौशाद घर छोड़कर भाग गया था। नौशाद को डर था कि उसकी पत्नी के दोस्त उसकी हत्या कर सकते हैं। इसलिए नौशाद कभी लौटकर अपने घर नहीं आया और ना ही उसने कभी किसी रिश्तेदार या परिजन से संपर्क किया। नौशाद अपने पास मोबाइल फोन भी नहीं रखता था और दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करके अपनी जिंदगी काट रहा था। नौशाद ने बताया कि उसे अफसाना और उसके केस के बारे में कुछ नहीं पता था। 


अफसाना ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
नौशाद के जिंदा मिलने के बाद अब पुलिस ने अफसाना को जमानत पर रिहा कर दिया है। जमानत पर छूटने के बाद अफसाना ने बताया कि कुदल पुलिस ने उसे इतना प्रताड़ित किया कि उसी के चलते उसना नौशाद को मारने की बात कबूल की थी। अफसाना ने बताया कि उसे भी लगा था कि उसके दोस्तों ने नौशाद की हत्या करके उसके शव को दफना दिया है। पुलिस पर आरोप लगाते हुए अफसाना ने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान उसे पीटती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अफसाना ने आरोप लगाया कि उसे दो दिन तक भूखा-प्यासा रखा गया और धमकी दी गई कि उसके पिता को भी नौशाद की हत्या के मामले में आरोपी बनाया जाएगा, साथ ही बच्चों से ना मिलने देने की धमकी दी जाती थी, इसी वजह से उसने नौशाद की हत्या की बात कबूल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed