{"_id":"5dd7a15e8ebc3e54f937c400","slug":"kerala-wayanad-girl-killed-due-to-teacher-careless-snake-bite-people-demonstrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: शिक्षक के लापरवाही से सांप काटने पर गई थी बच्ची की जान, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: शिक्षक के लापरवाही से सांप काटने पर गई थी बच्ची की जान, लोगों ने किया प्रदर्शन
Fri, 22 Nov 2019 02:55 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 22 Nov 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : ANI
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड में एक 10 वर्षीय छात्रा को सांप के काटने का मामले को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। आज 'स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई)' ने इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से जमकर झड़प हुई।
विज्ञापन
Kalpetta,Wayanad: Students Federation of India(SFI) members clash with Police during protest against the death of a 10-year-old student. The student died yesterday allegedly after being bitten by a snake in school in Sultan Bathery,Wayanad. #Kerala pic.twitter.com/R30Ksc7w7n
— ANI (@ANI) November 22, 2019
विज्ञापन
आरोप हैं कि यहां सुल्तान बाथरी में एक पांचवी छात्रा शेहला को सांप ने काट लिया था इसके बावजूद शिक्षक उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पढ़ाता रहा। जिस कारण बच्ची की मौत हो गई। शेहला के दोस्तों ने शिक्षक पर आरोप लगाया था कि सांप के डसने के बाद भी वह उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पढ़ाते रहे। शेहला को एक घंटे बाद अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
शिक्षक ने कहा था कि बच्ची के पिता उसे अस्पताल ले जाएंगे। मगर जब तक उसके परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर गए तब तक उसकी जान जा चुकी है। वहीं, राहुल गांधी ने इस संबंध में केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को पत्र लिखकर बच्ची के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का निवेदन किया। राहुल ने स्कूल की जर्जर हालत में भी सुधार की बात उठाई।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि सुल्तान बाथेरी के सबसे पुराने हाई स्कूल, सर्वजन उच्च माध्यमिक स्कूल की जर्जर हालत में तुरंत सुधार की जरूरत है। उचित माहौल के अभाव से छात्रों और अभिभावकों का मनोबल टूटता है।
राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि छात्रा की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।