फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Water Resources Minister Matthew Thomas resigns to Chief Minister Pinarai Vijayan

केरल के जल संसाधन मंत्री मैथ्यू थॉमस ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को दिया इस्तीफा

Mon, 26 Nov 2018 01:33 PM IST
भाषा, तिरुवनन्तपुरम
भाषा, तिरुवनन्तपुरम Updated Mon, 26 Nov 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
Kerala Water Resources Minister Matthew Thomas resigns to Chief Minister Pinarai Vijayan
पिनराई विजयन

केरल के जल संसाधन मंत्री मैथ्यू टी थॉमस ने सोमवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। माकपा नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार में वह जनता दल (सेक्युलर) के कोटे से मंत्री थे। जद (एस) के शुक्रवार को चित्तूर के विधायक के. कृष्णनकुट्टी को थॉमस की जगह मंत्री बनाने का निर्णय करने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया। जद(एस), एलडीएफ का प्रमुख सहयोगी दल है। 

विज्ञापन


विजयन के आधिकारिक निवास पर आज सुबह थॉमस ने उन्हें (मुख्यमंत्री को) इस्तीफा सौंपा। थॉमस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। मैं अब विधायक हूं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिये दावा करेंगे तो थॉमस ने कहा कि उन्होंने इस तरह की कोई मांग नहीं रखी है और अपने इस्तीफे के लिये उन्होंने कोई शर्त नहीं रखी।
विज्ञापन


थॉमस ने कहा कि उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम किया है और इसके विस्तार में उन्होंने मदद की है। उन्होंने कहा कि पार्टी नहीं बंटेगी और एलडीएफ का हिस्सा बनी रहेगी।पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के नेतृत्व वाली जद (एस) के केरल विधानसभा में तीन विधायक हैं। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की पिछले सप्ताह बेंगलुरू में बैठक हुई थी, जिसमें उनकी जगह कृष्णनकुट्टी को मंत्री बनाने का फैसला किया गया था। थॉमस करीब ढाई वर्ष तक विजयन सरकार में मंत्री रहे। केरल विधानसभा का 13वां सत्र मंगलवार से शुरू होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed