{"_id":"60e385528ebc3edfe35795e0","slug":"kerala-vd-satishan-says-the-center-should-stop-torturing-citizens-by-increasing-fuel-prices-every-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: विधायक सतीशन बोले, प्रतिदिन ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर नागरिकों को प्रताड़ित करना बंद करे केंद्र ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: विधायक सतीशन बोले, प्रतिदिन ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर नागरिकों को प्रताड़ित करना बंद करे केंद्र
Tue, 06 Jul 2021 03:50 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 06 Jul 2021 03:50 AM IST
सार
- सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की वृद्धि सहित ईंधन की कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी पर केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है। कहा कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों की गिरावट के बावजूद सरकार प्रतिदिन ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर नागरिकों को प्रताड़ित कर रही है।
विज्ञापन
oil price
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में पेट्रोल की कीमतों में लगातार उछाल से वाहनों का किराया और रोजमर्रा की चीजों के दामों में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके विपरीत सरकार ईंधन पर से सब्सिडी लगातार कम करती जा रही है, जिससे नागरिकों का जीना दुर्लभ हो गया है।
विज्ञापन
इसके मद्देनजर सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की वृद्धि सहित ईंधन की कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी पर केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है।
विज्ञापन
केरल के विधायक सतीशन ने कहा कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों की गिरावट के बावजूद सरकार प्रतिदिन ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर नागरिकों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से नागरिकों को इस तरह से यातनाएं नहीं देने और ईंधन सब्सिडी प्रदान करके उनकी मदद करने का आग्रह किया है। पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की वृद्धि के साथ, ईंधन की कीमत पूरे राज्य में 100 रुपये के स्तर को पार कर गई है।
विज्ञापन
सतीशन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में लगातार वृद्धि के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ यहां के नागरिकों या उपभोक्ताओं को नहीं दिया जा रहा है। उत्पाद शुल्क में वृद्धि के आधार पर, राज्य सरकारों द्वारा ईंधन पर लगाए जाने वाले कर भी बढ़ जाते हैं।