फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala travancore devaswom board issue circular ban on rss shakha mass drill in temples under them

Kerala: मंदिरों में अब नहीं लगेंगी आरएसएस की शाखाएं! केरल के त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड ने जारी किया सर्कुलर

Tue, 23 May 2023 01:40 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 23 May 2023 01:40 PM IST
सार

30 मार्च को भी त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड ने एक आदेश जारी किया था। इसके तहत अनुष्ठानों और त्योहारों को छोड़कर मंदिर परिसर का इस्तेमाल किसी अन्य उद्देश्य के लिए किए जाने पर रोक लगा दी गई थी। 

विज्ञापन
kerala travancore devaswom board issue circular ban on rss shakha mass drill in temples under them
आरएसएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल में मंदिरों का संचालन करने वाले त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड ने 18 मई को एक सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर के मुताबिक उसके अंतर्गत आने वाली सभी मंदिरों में अब आरएसएस की शाखाएं आयोजित नहीं की जाएंगी। सर्कुलर में कहा गया है कि अगर उसके तहत आने वाले मंदिरों में आरएसएस की गतिविधियां संचालित होती हैं तो उन मंदिरों के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


पहले भी जारी हो चुका है सर्कुलर
त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड ने साल 2016 में  भी एक सर्कुलर जारी कर मंदिर परिसरों में आरएसएस के हथियारों के प्रशिक्षण पर भी रोक लगाई थी। बाद में 30 मार्च 2021 को फिर से सर्कुलर जारी कर सख्ती से आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही सर्कुलर में अनुष्ठानों और त्योहारों को छोड़कर मंदिर परिसर का इस्तेमाल किसी अन्य उद्देश्य के लिए किए जाने पर रोक लगा दी गई थी। बता दें कि केरल में त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड करीब 1248 मंदिरों का रखरखाव और प्रबंधन करता है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- केरल में 449 जगहों पर पुलिस की छापेमारी: IT प्रोफेशनल सहित आठ गिरफ्तार, 212 गैजेट्स जब्त; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष ने भी किया समर्थन 
कांग्रेस नेता और सदन में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने भी त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड के आदेश का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 'मैं भी सर्कुलर का समर्थन करता हूं। 2021 में भी ऐसा सर्कुलर जारी किया गया था लेकिन आरएसएस ने इसका उल्लंघन किया। आरएसएस लोगों में नफरत बढ़ा रहा है, वह लोगों के बीच बंटवारा पैदा कर रहे हैं। मंदिर परिसर इस तरह के उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल नहीं होने चाहिए, यह बहुत पवित्र जगह होती है।' 

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि केरल में 90 प्रतिशत हिंदू संघ परिवार के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि मंदिरों के अंदर हर तरह की ड्रिल और अन्य गतिविधियां बंद होनी चाहिए। मंदिर श्रद्धालुओं की साझा संपत्ति हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed