फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Tourism shares Beef recipe picture, Tourism Minister says giving communal color condemnable

बीफ पर केरल सरकार के ट्वीट से विवाद, भाजपा और वीएचपी ने की आलोचना

Fri, 17 Jan 2020 01:43 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 17 Jan 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Kerala Tourism shares Beef recipe picture, Tourism Minister says giving communal color condemnable
पर्यटन मंत्री के सुरेंद्रन - फोटो : ANI

विज्ञापन

मकर संक्रांति पर केरल के पर्यटन विभाग के ‘बीफ’ वाले ट्वीट से विवाद खड़ा हो गया है जिसके बाद माकपा नीत एलडीएफ सरकार ने शुक्रवार को सफाई दी कि उनका मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं है।

पर्यटन मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन ने केरल के व्यंजन ‘बीफ उलरतियातु’ पर पर्यटन विभाग के ट्वीट की आलोचना करने वालों पर इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश का आरोप लगाया और कहा कि इस दक्षिणी राज्य में खानपान का धर्म से कोई लेनादेना नहीं है।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग के ट्वीट में एक व्यंजन बनाने की विधि के साथ लिखा गया, ‘‘खुशबूदार मसालों, नारियल के टुकड़ों और कड़ी पत्ते के साथ धीमी आंच पर भूने गये बीफ के नर्म टुकड़े। मसालों की धरती केरल से शानदार डिश, बीफ उलरतियातु की रेसिपी।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर 15 जनवरी के दिन इस ट्वीट पर कुछ लोगों ने नाखुशी जताई। इस हिंदू त्योहार को देश के अनेक हिस्सों में पोंगल, बिहू और लोहड़ी आदि पर्वों के साथ मनाया जाता है।

सुरेंद्रन ने कहा कि इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने वाले लोग यह कहकर विवाद खड़ा कर रहे हैं कि विभाग को पोर्क के व्यंजनों की तस्वीरें भी डालनी चाहिए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि वेबसाइट पर पोर्क से बनी कई डिशों की जानकारी पहले ही है


विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट करके कहा, 'यह ट्वीट पर्यटन का प्रचार कर रहा है या गोमांस का? क्या इससे करोड़ गाय की पूजा करने वालों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचेगी? क्या यह ट्वीट शंकराचार्य की पवित्र भूमि से किया गया है।'




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed