फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala to be paid insurance amount more than 1,000 crores rupees

बीमा भुगतान से भी होगी केरल की सहायता, 1,000 करोड़ रुपए से ऊपर बजट

Tue, 21 Aug 2018 06:33 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Aug 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Kerala to be paid insurance amount more than 1,000 crores rupees

बीमा कंपनियों का अनुमान है कि बाढ़ प्रभावित केरल में बीमा दावों के 1,000 करोड़ रुपये से ऊपर जा सकते हैं। सरकार ने केरल की बाढ़ को ‘गंभीर प्राकृतिक आपदा’ घोषित किया है। एक बीमा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दावों का आकलन केरल में स्थिति के सामान्य होने पर किया जाएगा। दावों के प्राप्त होने पर चार-पांच दिन में सबकुछ साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक आधार पर हमारा आकलन है कि कार, गृह और उद्योग से जुड़े साधारण बीमा दावे 1,000 करोड़ रुपए से भी अधिक होंगे। केंद्र सरकार ने कल राज्य को भेजी जाने वाली राहत सामग्री को सीमाशुल्क और अंतरराज्यीय कर से छूट प्रदान कर दी थी।
विज्ञापन


ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ए.वी. गिरजाकुमार ने कहा कि अभी से दावों का अनुमान लगाना बहुत जल्दबाजी होगी। हालात बेहतर होने पर अगले चार-पांच दिन में स्थिति और साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल इंश्योरेंस, न्यू इंडिया एश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस और युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस जैसी सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों ने बाढ़ प्रभावित केरल में दावों के तेजी से निपटान के प्रबंध किए हैं। गिरजाकुमार ने कहा कि कंपनियों की अपनी एक प्रणाली है और वह बीमा दावा फॉर्म को और आसान बना रही हैं।

उन्होंने कहा कि 22 अगस्त को बीमा कंपनियों के तकनीकी विभागों के प्रमुख और महाप्रबंधकों की बैठक है। यह मौजूदा दिशानिर्देशों के तहत होगी और केरल की बाढ़ के संदर्भ में सभी उपयुक्त प्रबंध करेंगे। दावा निपटान प्रक्रिया की निगरानी क्षेत्रीय स्तर पर की जाएगी।


भारतीय जीवन बीमा निगम ने कहा कि वह सहयोगी बैंकों के साथ काम कर रही है ताकि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आने वाले बीमित व्यक्तियों के दावों का तेजी से निपटान किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed