{"_id":"66076c82af862c2cda0cfef6","slug":"kerala-students-rescued-from-ukraine-paid-election-security-deposit-to-muraleedharan-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: यूक्रेन से बचाए गए छात्रों ने मुरलीधरन को चुनाव की जमानत राशि का किया भुगतान, अत्तिंगल सीट से मिला टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: यूक्रेन से बचाए गए छात्रों ने मुरलीधरन को चुनाव की जमानत राशि का किया भुगतान, अत्तिंगल सीट से मिला टिकट
Sat, 30 Mar 2024 07:06 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2024 07:06 AM IST
सार
छात्रों के समूह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि युद्ध के समय भारत सरकार ने यूक्रेन के विभिन्न विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को बचाया। इसके लिए हम प्रधानमंत्री और विदेश राज्य मंत्री को धन्यवाद देना चाहते हैं।
विज्ञापन
छात्रों ने मुरलीधरन को चुुनाव की जमानत राशि का किया भुगतान
- फोटो : छात्रों ने मुरलीधरन को चुुनाव की जमानत राशि का किया भुगतान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन से बचाए गए छात्रों के एक समूह ने विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन की उम्मीदवारी के लिए उनकी जमानत राशि के लिए पैसे दिए। भाजपा ने अटिंगल लोकसभा क्षेत्र से वी मुरलीधरन को टिकट दिया है। इस क्षेत्र के छात्रों ने अपने माता-पिता के साथ शुक्रवार को यहां भाजपा के राज्य कार्यालय में मुरलीधरन से मुलाकात की।
विज्ञापन
छात्रों के समूह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि युद्ध के समय भारत सरकार ने यूक्रेन के विभिन्न विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को बचाया। इसके लिए हम प्रधानमंत्री और विदेश राज्य मंत्री को धन्यवाद देना चाहते हैं।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा, कृतज्ञता और सम्मान के रूप में छात्रों और अभिभावकों ने कुछ पैसे एकत्र किए थे, जिसे हमने वी. मुरलीधरन के चुनाव के लिए जमानत राशि के रूप में देने का फैसला किया है। इस पर मुरलीधरन ने कहा, मैं अटिंगल में मेरी उम्मीदवारी के समर्थन में आने के लिए छात्रों और अभिभावकों को धन्यवाद देना चाहता हूं।
विज्ञापन