फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala speaker P Sreeramakrishnan rejects opposition resolution governor recall

केरल विधानसभा स्पीकर ने राज्यपाल को वापस बुलाने वाले प्रस्ताव को किया खारिज

Sat, 01 Feb 2020 12:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 01 Feb 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kerala speaker P Sreeramakrishnan rejects opposition resolution governor  recall
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : ट्विटर

केरल के विधानसभा स्पीकर पी श्रीरामकृष्णन ने शुक्रवार को राज्य के विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला द्वारा सदन में एक प्रस्ताव पेश करने के नोटिस को खारिज कर दिया। इस प्रस्ताव में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को वापस बुलाने का आग्रह किया गया था। इस मामले पर श्रीरामकृष्णन ने कहा कि इस प्रस्ताव को पेश करने से लोगों के बीच सही संदेश नहीं जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि सदन की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) के समक्ष यह मामला शुक्रवार को आया और निर्णय किया गया कि मामले पर चर्चा नहीं होगी। उन्होंने कहा, बीएसी इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि विधानसभा के संक्षिप्त सत्र के कारण मामले पर चर्चा के लिए समय की कमी है।  
विज्ञापन


प्रस्ताव में राज्यपाल को लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन करने और विधायिका के गौरव पर सार्वजनिक रूप से सवाल खड़े करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा वापस बुलाने की मांग की गई थी। वहीं कानून मंत्री ए. के. बालन ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार केवल नियमों के मुताबिक चलना चाहती है और संविधान की भावनाओं के खिलाफ नहीं जाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष पी. श्रीरामकृष्णन ने कहा था कि यूडीएफ का प्रस्ताव कानून के तहत स्वीकार्य है और बीएसी में चर्चा के बाद इस पर अंतिम निर्णय किया जाएगा।


चेन्नीथला ने कहा कि वह बीएसी में एक बार और मामले पर चर्चा किए जाने की मांग करेंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सरकार का निर्णय राज्य के लोगों को चुनौती है। उन्होंने आगे कहा कि अगर इस सरकार ने लोगों की भावनाओं का सम्मान किया होता तो इसने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दे दी होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed