{"_id":"61f888d69ba46212276f5c77","slug":"kerala-snake-catcher-vava-suresh-bitten-by-cobra-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल : चर्चित सर्पमित्र वावा सुरेश को कोबरा ने काटा, नाजुक हालत में अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल : चर्चित सर्पमित्र वावा सुरेश को कोबरा ने काटा, नाजुक हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
Tue, 01 Feb 2022 06:41 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 01 Feb 2022 06:41 AM IST
विज्ञापन
सांप पकड़ने वाले वावा सुरेश।
- फोटो : Instagram : @vavasuresh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप पकड़ने को लेकर केरल में खासे चर्चित सर्पमित्र वावा सुरेश अभी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। दरअसल सोमवार को कोट्टायम में वह एक किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुरेश कोट्टायम के कुरिचि में एक कोबरा को पकड़ने के लिए गए थे, वह कोशिश कर ही रहे थे कि तभी उनके दाहिने पैर में सांप ने काट लिया। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
असल में तीन दिन पहले मोहल्ले में दिखाई दिए सांप को पकड़ने के लिए वावा सुरेश को यहां बुलाया गया था। सुरेश का फिलहाल एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वावा सुरेश दो बार वेंटिलेटर पर रहे हैं और अब तक कई बार सांपों के काटने से बच चुके हैं।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार, सुरेश की हालत गंभीर है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखने के लिए कोट्टयम मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा। केरल सरकार में मंत्री वीएन वासवान ने बताया कि सुरेश के इलाज से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।