फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: SFI protests against cattle slaughter ban by eating beef

केंद्र द्वारा दुधारू पशुओं को हत्या करने पर बैनः केरल में छात्रों ने बीफ खाकर जताया विरोध

Sat, 27 May 2017 08:13 PM IST
amarujala.com, Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By: अनंत पालीवाल Updated Sat, 27 May 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
Kerala: SFI protests against cattle slaughter ban by eating beef
बीफ केरल
केंद्र सरकार द्वारा दुधारू पशुओं को खरीदकर उनकी हत्या करने पर बैन लगाने को लेकर देश के कई भागों में इसके विरोध शुरू हो गया है। सबसे पहले केरल में छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े छात्रों ने राजधानी तिरुवंतपुरम के यूनिवर्सिटी कालेज के बाहर बीफ बनाकर और खाकर केंद्र सरकार के इस फैसले पर अपना विरोध दर्ज किया। 
विज्ञापन


राज्य के मुख्यमंत्री पी विजयन ने सबसे पहले केंद्र के इस फैसले का विरोध दर्ज किया। माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि सरकार ने अपने इस फैसले में भैंसों को भी शामिल किया है, जो कि पूरी तरह से गलत है। इससे किसानों पर बोझ पड़ेगा, क्योंकि वो बूढ़े भैंसों के बदले नये भैंसों के बच्चे को एक्सचेंज करते हैं। 
विज्ञापन


सरकार ने मारने के लिए पशु बाजारों में गोवंश की खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे निर्यात एवं मांस तथा चमड़ा कारोबार के प्रभावित होने की संभावना है। गोवंश के अलावा भैंस और ऊंट के मामले में भी यह पाबंदी लागू होगी। सरकार ने जीवों से जुड़ी क्रूर परंपराओं पर भी प्रतिबंध लगाया है, जिसमें उनके सींग रंगना तथा उन पर आभूषण या सजावट के सामान लगाना शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्रालय ने पशु क्रूरता निरोधक अधिनियम के तहत सख्त ‘पशु क्रूरता निरोधक (पशुधन बाजार नियमन) नियम-2017 को अधिसूचित कर दिया है। अधिसूचना के मुताबिक पशु बाजार समिति के सदस्य सचिव को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी शख्स बाजार में अवयस्क गोवंश को बिक्री के लिए न लेकर आए।


‘किसी भी शख्स को पशु बाजार में गोवंश को लाने की इजाजत नहीं होगी जब तक कि वहां पहुंचने पर वह पशु के मालिक द्वारा हस्तलिखित घोषणा-पत्र न दे दे, जिसमें गोवंश के मालिक का नाम और पता हो और फोटो पहचान-पत्र की एक प्रति भी लगी हो।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed