Kerala: सीएम विजयन के आवास पर सुरक्षा अधिकारी से चली गोली, पिस्तौल साफ करते वक्त हुई घटना
गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। जिस समय यह घटना हुई, सीएम विजयन भी क्लिफ हाउस में मौजूद नहीं थे। हालांकि, अधिकारियों ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के मुख्यमंत्री सीएम विजयन के सरकारी आवास क्लिफ हाउस पर मंगलवार को एक दुर्घटना हो गई। यहां तैनात एक सुरक्षा अधिकारी की सर्विस रिवाल्वर से गलती से गोली चल गई। यह घटना तब हुई जब वह पिस्तौल को साफ कर रहे थे।
म्यूजियम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी से सुबह करीब सवा नौ बजे गोली चली थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। जिस समय यह घटना हुई, सीएम विजयन भी क्लिफ हाउस में मौजूद नहीं थे। हालांकि, अधिकारियों ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।