फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Ruckus in the Governor address in the assembly UDF called Him RSS Agent

केरल: विधानसभा में राज्यपाल के संबोधन में हंगामा, यूडीएफ ने बताया संघ का एजेंट

Fri, 18 Feb 2022 08:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 18 Feb 2022 08:25 PM IST
सार

कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने इस दौरान राज्यपाल का विरोध किया और गो बैक के नारे लगाए। यूडीएफ विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया और विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Kerala: Ruckus in the Governor address in the assembly UDF called Him RSS Agent
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : फेसबुक

विस्तार

विपक्षी यूडीएफ की नारेबाजी के बीच केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को अपने पारंपरिक संबोधन में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की प्रशासनिक उपलब्धियां गिनाईं। खान ने साथ ही कोरोना महामारी के दौरान संसाधनों का आवंटन घटाकर राज्य को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। इस दौरान विपक्षी विधायकों ने वापस जाओ वापस जाओ के नारे लगाए और खान को संघ का एजेंट बताया।

विज्ञापन


बजट सत्र की शुरुआत करते हुए खान ने अपने संबोधन में सहकारी संघवाद के महत्वों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, हाल के दिनों में केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकारों के साथ प्रभावी परामर्श के बिना राज्य और समवर्ती सूची में वर्णित विषयों पर कानून बन रहे हैं। यह सहकारी संघवाद के खिलाफ है। मेरी सरकार की राय है कि इस प्रथा को बरकरार नहीं रखा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने इस दौरान राज्यपाल का विरोध किया और गो बैक के नारे लगाए। यूडीएफ विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया और विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए। इससे पहले राज्यपाल के सदन में घुसते ही यूडीएफ विधायकों ने उनके विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी और तख्तियां लहराईं जिन पर लिखा था कि मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन को बचाने के लिए लोकायुक्त अध्यादेश पर दस्तखत किये। इन लोगों ने राज्यपाल को संघ का एजेंट भी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed