फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala road accident car and lorry collision in kannur several died news in hindi

Kerala: कन्नूर में कार-लॉरी की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, मरने वालों में बच्चा भी शामिल

Tue, 30 Apr 2024 10:06 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 30 Apr 2024 10:06 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार की रात 10:15 बजे कन्नापुरम इलाके में घटी। एक ही परिवार के पांच सदस्य कार में सवार होकर थालास्सेरी से कासरगोड की तरफ जा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ से गैस सिलेंडर लेकर एक लॉरी मंगलूरू से आ रही थी।

विज्ञापन
Kerala road accident car and lorry collision in kannur several died news in hindi
कन्नूर में सड़क दुर्घटना - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के कन्नूर में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक कार और लॉरी की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार की रात को कन्नापुरम इलाके में घटी। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।  मृतकों की पहचान कालीचनदुक्कम निवासी 59 वर्षीय केएन पद्मकुमार, भीमनदी निवासी चुरीक्कट्ट सुधाकरन, 35 वर्षीय अजीता, 65 वर्षीय कोझुम्मल कृष्णन और नौ वर्षीय आकाश के तौर पर की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार की रात 10:15 बजे कन्नापुरम इलाके में घटी। एक ही परिवार के पांच सदस्य कार में सवार होकर थालास्सेरी से कासरगोड की तरफ जा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ से गैस सिलेंडर लेकर एक लॉरी मंगलूरू से आ रही थी। पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौत मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नौ वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में लॉरी चालक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि परिवार अपने बेटे सौरभ को हॉस्टल में छोड़कर वापस घर की तरफ जा रहा था।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कार से बाहर निकाला मोटर वाहन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लॉरी चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed