{"_id":"6188008c3e87c279984e552b","slug":"kerala-record-breaking-120-years-of-rain-in-october-23-inches-of-rain-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: अक्तूबर में 120 साल की रिकॉर्ड तोड़ बारिश, इस माह हुई 23 इंच से ज्यादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: अक्तूबर में 120 साल की रिकॉर्ड तोड़ बारिश, इस माह हुई 23 इंच से ज्यादा
Sun, 07 Nov 2021 10:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:06 PM IST
सार
केरल में इस बार बारिश ने कहर ढा दिया। वर्ष 1901 के बाद की यह सर्वाधिक है। गत वर्ष इसी माह जितनी बारिश हुई थी, यह उससे दोगुनी हुई।
विज्ञापन
मानसून बाद बारिश का कहर
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में अक्तूबर माह में इस साल 120 साल की सबसे ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ 23 इंच (589 मिलीमीटर) से ज्यादा बारिश हुई। इससे पूर्व तीन बार राज्य में अक्तूबर में 20 इंच तक बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार केरल में इस साल अक्तूबर में 589.9 मिलीमीटर 23 इंच से ज्यादा बारिश हुई। यह 1901 के बाद से सर्वाधिक है। यह पिछले साल इस महीने हुई बारिश से दोगुनी से अधिक रही। आईएमडी के निदेशक पी एस बीजू ने कहा कि इस साल अक्तूबर में दक्षिण पश्चिम मानसून की वजह से भारी बारिश हुई। मानसून 25 अक्तूबर तक सक्रिय बना रहा। इसके बाद उत्तर पूर्वी मानसून शुरू हुआ।
विज्ञापन
जून-जुलाई में कम हुई वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार इस साल जून-जुलाई में केरल में मानसून की बारिश कम हुई, लेकिन अगस्त-सितंबर में अधिक बारिश होने से वर्षा औसत वर्षा सामान्य हो गई।
पहले अक्तूबर में कब कितनी हुई वर्षा
केरल में इससे पहले 2021 से पहले अक्तूबर 1932 में 543.2 मिलीमीटर, 1999 में 567.9 मिलीमीटर और 2002 में 511.7 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले 120 साल में इस महीने में सबसे कम बारिश 1989 में हुई, जब 100 मिलीमीटर से भी कम बारिश दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार केरल में अक्तूबर में पिछले 12 दशकों में 200 मिलीमीटर से 400 मिलीमीटर (आठ से 16 इंच) तक वर्ष हुई है।