फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Police officers made A three dimensional Collage of Arms was unveiled at Police headquarters

केरल: देश का पहला राइफल कोलाज तैयार, नौ मीटर लंबे स्मारक में दिखी पुलिस की रचनात्मकता

Sat, 01 Aug 2020 03:21 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुअनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुअनंतपुरम Published by: देव कश्यप Updated Sat, 01 Aug 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Kerala Police officers made A three dimensional Collage of Arms was unveiled at Police headquarters
केरल के पुलिसकर्मियों द्वारा बनाया गया 3-डी स्मारक ‘शौर्य’ - फोटो : ANI

केरल पुलिस में सेवा से बाहर की गई सैकड़ों राइफल्स, रिवाल्वर और मैग्जीन को पुलिस अधिकारियों ने अपनी रचनात्मकता से एक तीन आयामी (3डी) स्मारक ‘शौर्य’ में बदल दिया। यह देश में रिटायर हो चुके पुलिस अधिकारियों की याद में बनाया गया पहला राइफल कोलाज है।

विज्ञापन


इस खास स्मारक ‘शौर्य’ का राज्य पुलिस मुख्यालय में 27 जुलाई को लोकार्पण किया गया। अपनी तरह का यह देश का पहला स्मारक है जो रिटायर हो चुके पुलिस अफसरों और जवानों को सम्मान देने के लिए पुलिसवालों ने ही बनाया है।
विज्ञापन


नौ मीटर लंबे इस राइफल कोलाज का उद्घाटन करते हुए केरल पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने कहा कि ‘हम इन खराब हथियारों को पहले नष्ट करने वाले थे। लेकिन फिर अधिकारियों ने इससे स्मारक बनाने का आइडिया दिया। हमने उसे स्वीकार किया और आज यह सबके सामने हैं। हमें अपने काबिल अफसरों पर गर्व है।’ केरल पुलिस के इस आर्ट को आईपीएस एसोसिएशन ने ‘खाकी को 3डी सैल्यूट’ कहकर सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 3डी स्मारक में इन हथियारों का हुआ इस्तेमाल

  • 1422 सेवा से बाहर हथियारों का इस्तेमाल किया गया
  • 950 राइफल्स का इस्तेमाल किया गया
  • 457 मैग्जीन भी फिट की गईं इस कोलाज में
  • 80 मस्कट पिस्टल भी लगाई गईं
  • 45 रिवाल्वर भी लगाई गईं 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed