{"_id":"654b1ddce322c9a69807697d","slug":"kerala-police-commando-maoists-held-wayanad-gun-battle-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: वायनाड के जंगलों में माओवादियों और पुलिस कमांडो टीम के बीच मुठभेड़, महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: वायनाड के जंगलों में माओवादियों और पुलिस कमांडो टीम के बीच मुठभेड़, महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन फरार
Wed, 08 Nov 2023 11:04 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:04 AM IST
सार
केरल पुलिस और माओवादियों की मुठभेड़ मामले में पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार देर रात कमांडो टीमों के साथ मुठभेड़ के बाद वायनाड में 2 माओवादी पकड़े गए।
विज्ञापन
केरल पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वायनाड में माओवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद कमांडो टीम ने दो लोगों को दबोचने में कामयाबी पाई। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि केरल पुलिस की विशेष टीमों और माओवादियों के बीच थलप्पुझा पुलिस थाना क्षेत्र के पेरिया इलाके में मुठभेड़ हुई।
घर में फोन चार्ज करने पहुंचे माओवादी पुलिस के हत्थे चढ़े
वायनाड में मुठभेड़ के बारे में पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जंगली इलाकों में मुठभेड़ के बाद दो माओवादियों - एक पुरुष और एक महिला - को पकड़ लिया गया। यह घटना उस समय हुई जब कथित तौर पर पांच की संख्या में माओवादियों का एक समूह अपने मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए एक घर में शरण ले रहा था।
तीन माओवादी फरार होने में सफल रहे
सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान समूह के तीन सदस्य घटनास्थल से भागने में सफल रहे। सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए माओवादियों को पूछताछ के लिए पास के एक पुलिस शिविर में ले जाया गया है। पुलिस ने पकड़े गए माओवादियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
विज्ञापन
पुलिस की संयुक्त टीम पर गोलीबारी
केरल पुलिस की टीमों ने पड़ोसी कोझिकोड जिले में दिन में पकड़े गए एक माओवादी समर्थक से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। ऑपरेशन के दौरान, माओवादियों ने राज्य पुलिस के विशेष कमांडो बलों, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और थंडरबोल्ट स्क्वाड पर गोलीबारी की।