फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Police begin investigation to trace German woman tourist who come to state in March

केरल से गायब हुई जर्मनी की पर्यटक, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 01 Jul 2019 09:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 01 Jul 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Kerala Police begin investigation to trace German woman tourist who come to state in March
केरल पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

केरल पुलिस ने जर्मनी की रहने वाली एक महिला पर्यटक को ढूंढने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि वह मार्च में राज्य आई थी। उसके परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने काफी समय से उससे बात नहीं की। वलियाथूरा पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर प्रदीप का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जर्मनी में रहने वाली लापता महिला की मां ने जर्मन दूतावास को बेटी से बात न होने के बारे में सूचित किया। जिसके बाद दूतावास ने इसकी जानकारी राज्य पुलिस के मुखिया को दी। लापता महिला का नाम लीजा है और वह 31 साल की है। लीजा सात मार्च को केरल के हवाई अड्डे पर पहुंची थी।
विज्ञापन


लीजा के आगमन फॉर्म में किए गए खुलासे के अनुसार वह कोल्लम के नजदीक अमृतानंद माई के आश्रम जाने वाली थी। यह स्थान तिरुवनंतपुरम से 80 किलोमीटर दूर है। पुलिस की जांच के अनुसार वह आश्रम नहीं पहुंची और उसे आखिरी बार हवाई अड्डे से दोपहिया वाहन से बाहर जाते हुए देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली है कि उसका दोस्त मोहम्मद अली, जिसके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है वह उसके साथ था। जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि अली 15 मार्च को कोचिन हवाई अड्डे से रवाना हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed