{"_id":"6329a3fe5bc32f0cc645cb5f","slug":"kerala-police-arrested-pfi-district-secretary-in-connection-with-the-murder-of-rss-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या के मामले में PFI जिला सचिव गिरफ्तार, अभी तक 27 जा चुके है जेल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या के मामले में PFI जिला सचिव गिरफ्तार, अभी तक 27 जा चुके है जेल
Tue, 20 Sep 2022 07:54 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 20 Sep 2022 07:54 PM IST
सार
आरएसएस के सिथानी नेता निवासी श्रीनिवासन की हत्या उनकी दुकान के पास की गई थी। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद आराम के साथ मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया पीएफआई का जिला सचिव अबू बकर सिद्दीक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के पालक्काड जिले में हुई आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ गया आरोपी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का जिला सचिव अबू बकर सिद्दीक है। श्रीनिवासन मर्डर केस में अभी तक 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के जिला सचिव अबू बकर सिद्दीक पर श्रीनिवासन की हत्या करने और हत्या के लिए लोगों को प्रेरित करने का आरोप है। 16 अप्रैल को श्रीनिवासन की हत्या की गई थी।
दुकान के पास की गई थी हत्या
आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या उनकी दुकान के पास की गई थी। श्रीनिवासन अपनी टू व्हीलर की दुकान चलाते थे। तभी उनकी दुकान पर आए 5 लोगों ने उनपर हमला कर दिया और हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद आराम के साथ मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था कि जिसमें सभी आरोपी तीन बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे थे। उस दौरान भी आरएसएस कार्यकर्ताओं ने हत्या के पीछे पीएफआई को बताया था।
जुबैर की हत्या के शव में श्रीनिवासन का मर्डर
बता दें कि, 15 अप्रैल को जुमा की नमाज पढ़कर अपने घर लौट रहे पीएफआई के कार्यकर्ता जुबैर की पालक्कड के इलापुल्ली इलाके में हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया था कि जुबैर की हत्या का बदला लेने के लिए श्रीनिवासन की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
पीएफआई की रैली से केरल सरकार पर परेशान होने का आरोप
पीएफआई ने अबू बकर की गिरफ्तारी को लेकर केरला सरकार पर सवाल उठाए जा रहे है। कोझिकोड में पीएफआई की तरफ से एक रैली का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखकर सरकार पर आरोप लगाया गया है कि भीड़ को देख कर केरल सरकार परेशान है। लिहाजा पीएफआई के सदस्यों को निशाना बनाया जा रहा है।