फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Police arrested ex teacher for harassing more than 60 girl students

शिक्षक है या दरिंदा: 30 साल में 60 से ज्यादा छात्राओं का किया शोषण, तीन बार पार्षद भी रह चुका है सीपीएम नेता

Sat, 14 May 2022 09:02 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 14 May 2022 09:02 AM IST
सार

केवी शशिकुमार के खिलाफ पहला सामने तब सामने आया, जब स्कूल की ही एक छात्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उन पर आरोप लगाए। इसके बाद 50 से ज्यादा छात्राओं ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी।

विज्ञापन
Kerala Police arrested ex teacher for harassing more than 60 girl students
arresting

विस्तार

केरल के मलप्पुरम से ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यहां एक पूर्व शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केवी शशिकुमार पर आरोप है कि वह पिछले 30 साल से 60 से ज्यादा लड़कियों का शोषण व छेड़छाड़ कर रहा था। फिलहाल इस मामले में राज्य के शिक्षामंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीपीएम नेता केवी शशिकुमार मलप्पुरम के सेंट गेम्मास गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक थे। इसके अलावा व मलप्पुरम नगर पालिका परिषद के सदस्य भी थे। मार्च, 2022 को सेवानिविृत्त हो गए थे। 
विज्ञापन


50 लड़कियों ने दर्ज कराई शिकायत 
केवी शशिकुमार के खिलाफ पहला सामने तब सामने आया, जब स्कूल की ही एक छात्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उन पर आरोप लगाए। इसके बाद 50 से ज्यादा छात्राओं ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी। छात्राओं की शिकायत के बाद महिला थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्टे के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद ही शशिकुमार फरार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन पर भी आरोप 
इस मामले में छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन पर भी आरोप लगाया है। छात्राओं ने बताया कि, उन्होंने 2019 में भी इस मामले को उठाया था। लेकिन स्कूल प्रबंधन की ओर से इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल मामला सामने आने के बाद माकपा ने शशिकुमार को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed