फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala PM Narendra Modi holds roadshow in Kochi PM is on two day visit to the state Latest News Update

Kerala: कोच्चि में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, बोले- केरल के बेटे की निगरानी में चल रहा 'ऑपरेशन कावेरी'

Mon, 24 Apr 2023 11:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 24 Apr 2023 11:13 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया है। इसकी निगरानी केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन कर रहे हैं। ‘युवम’ सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केरल का बेटा मुरलीधरन फंसे हुए लोगों को वापस लाने के अभियान की निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन
Kerala PM Narendra Modi holds roadshow in Kochi PM is on two day visit to the state Latest News Update
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कोच्चि में रोड शो किया। वे कुछ दूर तक पैदल ही चले और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। वे राज्य के प्रभावशाली ईसाई समुदाय के शीर्ष पादरियों के साथ बैठक भी करेंगे। 

विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हर कोई ये कह रहा है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। भारत वो देश है जिसके पास युवा शक्ति का भरपूर भंडार है। पहले सोच थी कि भारत बदलेगा ही नहीं, लेकिन अब सोच है कि हमारा ये देश अब पूरी दुनिया को बदल सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ हफ्ते पहले मैं केरल के एक 99 वर्षीय युवा से मिला। वह एक प्रसिद्ध गांधीवादी वीपी अप्पुकुट्टा पोडुवल हैं, जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हमें केरल की हर प्रतिभा से सीखने को मिलता है।
विज्ञापन


 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरल के लोगों का वैश्विक गतिविधियों के प्रति रुझान अद्भुत है। केरल में होने वाली जी20 की बैठकों के लिए मैं केरल के युवाओं का आभार व्यक्त करता हूं, क्योकिं आपके सहयोग के कारण दुनिया में भारत की छवि बनने में बहुत मदद मिली है। 

केरल सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि केरल की सरकार को फोकस युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार पर नहीं है। मुझे बताया गया है कि केरल में ना रोजगार मेलों का आयोजन होता है और ना ही सरकारी भर्तियों पर उतना ध्यान दिया जा रहा है। केरल के युवा राज्य सरकार के इस रवैये को कभी भूल नहीं सकते।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से देश में रोजगार और स्वरोजगार के मौके लगातार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा हमारी सरकार युवाओं को परमानेंट सरकारी नौकरी देने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन भी कर रही है। जहां-जहां भाजपा की राज्य सरकारें हैं वहां भी युवाओं को सरकारी नौकरी देने का अभियान तेज गति से चल रहा है।

पहले की सरकारों ने हर सेक्टर में घोटाले किए: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने हर सेक्टर में घोटाले किए, वहीं भाजपा की सरकार हर सेक्टर में युवाओं के लिए नए अवसर बना रही है। भाजपा की सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाकर युवाओं को नए अवसर दिए हैं। भाजपा की सरकार ने वोकल फॉर लोकल के मंत्र से स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा दिया है।

हम सुधार लाते हैं और युवा परिणाम: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज भाजपा और देश के युवा एक ही वेवलेंथ और विजन साझा करते हैं। हम सुधार लाते हैं और युवा परिणाम लाते हैं। यह सरकार और युवाओं के बीच एक मजबूत साझेदारी है। भाजपा ने इस युग को युवा नेतृत्व वाले विकास का युग बनाया है।

 



सोने की तस्करी  का मुद्दा भी उठाया
उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा की सरकार देश का निर्यात बढ़ाने के लिए, केरल से पारंपरिक दवाइयां दुनिया में जाए उसके लिए दिन रात मेहनत कर रह हैं। वहीं केरल में कुछ लोग दूसरा ही खेल चला रहे हैं। यहां पर दिन-रात कुछ लोग सोने की तस्करी के लिए मेहनत करते रहते हैं। केरल के युवाओं से कोई सच्चाई छिपी नहीं है। वे जानते हैं कि सत्ता में बैठे कुछ लोग कैसे यहां के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
 


वी मुरलीधरन की निगरानी में चल रहा ‘ऑपरेशन कावेरी’: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया है। इसकी निगरानी केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन कर रहे हैं। ‘युवम’ सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केरल का बेटा मुरलीधरन फंसे हुए लोगों को वापस लाने के अभियान की निगरानी कर रहा है।

दिन में विदेश मंत्री ने किया था एलान
सूडान निकासी अभियान की शुरुआत को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज दिन में ही बड़ा एलान किया था। इससे पहले भारत ने रविवार को कहा था कि फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने की आकस्मिक योजना के तहत उसने भारतीय वायु सेना के दो परिवहन विमानों को सऊदी अरब के शहर जेद्दा में और एक नौसैनिक पोत को सूडान के एक प्रमुख बंदरगाह पर तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed