फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala plane crashed, Boeing 737-800 aircraft was 13 years old crashed in Kerala

13 वर्ष पुराना है केरल में दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 737-800 विमान, कई देशों में हो चुका है हादसे का शिकार

Sat, 08 Aug 2020 04:49 AM IST
संजीव कुमार झा संजीव झा, अमर उजाला, नई दिल्ली
संजीव झा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 Aug 2020 04:49 AM IST
विज्ञापन
Kerala plane crashed, Boeing 737-800 aircraft was 13 years old crashed in Kerala
दुर्घटनाग्रस्त विमान - फोटो : ANI

देश और विदेश में भारतीय विमानों के अक्सर हादसे का शिकार होने की खबरें आती रहती हैं। कई बड़े हादसे होने के बावजूद भी सरकार और जिम्मेदार विभागों की नींद नहीं टूटती। हादसों की वजह, तकनीकी पहलू, रखरखाव और बहुत पुराने विमानों पर ध्यान न देकर महज खानापूर्ति के लिए जांच और मुआवजे तक ही सब कुछ सीमित रहता है। परिणामस्वरूप कई बड़े विमान हादसे आए दिन होते रहते हैं। आपको बताते हैं देश और विदेश में हुए ऐसे ही कुछ बड़े विमान हादसों के बारे में...

विज्ञापन


इससे पहले बता दें कि केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एयर इंडिया का विमान रनवे पर फिसल गया और खाई में गिर गया। खाई में गिरने के बाद विमान दो हिस्सों में टूट गया। वंदे भारत मिशन के तहत यह विमान दुबई से आ रहा था, जिसमें 190 लोग सवार थे। वहीं विमान हादसे में दोनों पायलट समेत अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक ने मृतकों और घायलों के प्रति अपना दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया में शामिल यह विमान बोइंग 737-800 VT-AXH के रूप में पंजीकृत है। यह विमान 13.7 साल पुराना है। नवंबर 2006 में यह एयर इंडिया एक्सप्रेस को दिया गया था। बता दें कि जुलाई महीने में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) द्वारा सभी बोइंग 737 विमान में तकनीकी खराबी का अंदेशा जताया गया था। इसके बाद डीजीसीए (DGCA) ने इसकी जांच के निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों के अनुसार अधिक समय तक सेवा लेने के कारण विमानों में कई प्रकार की तकनीकी समस्याएं आने लगती हैं और इस वजह से भी कई बार विमान हादसे का शिकार हो जाता है। बता दें कि 10 वर्ष पहले मई, 2010 में एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित 737-800 विमान ने दुबई से उड़ान भरी थी और मंगलूरू में उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में भी विमान में सवार 158 लोगों की मौत हो गई थी।

मार्च, 2016 में फ्लाई दुबई का इसी तरह का विमान रूस में लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसमें सवार सभी 62 लोगों की मृत्यु हो गई थी। दो इंजन वाला बोइंग 737-800 विमान मध्यम से कम दूरी की उड़ानों के लिए उपयोग में लाया जाता है। हादसे के बावजूद दुनिया भर की एयरलाइंस इस तरह के हजारों विमानों का उपयोग कर रही हैं।   

बोइंग 737 मैक्स 8 और भी अधिक खतरनाक

बोइंग 737 मैक्स 8 विमान से दो बड़े हादसे हुए हैं। जबकि यह विमान बोइंग का नया मॉडल था। बीते साल अक्तूबर में लायन एयर का बोइंग विमान जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उसमें सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद इथोपियन एयरलाइन का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान भी अदीस अबाबा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत भी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed