फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala plane crash minister KT Jaleelsays One passenger who dies has tested positive for Covid 19

कोझिकोड विमान हादसा: केरल के मंत्री ने बताया- एक मृतक यात्री था कोरोना पॉजिटिव

Sat, 08 Aug 2020 12:57 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 08 Aug 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
kerala plane crash minister KT Jaleelsays One passenger who dies has tested positive for Covid 19
केरल में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केरल के कोझिकोड में करीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग करने के दौरान फिसल गया और खाई में गिर गया। घटना में दो पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई। विमान में दो पायलट और क्रू मेंबस सहित 191 यात्री सवार थे। मृतकों में से एक यात्री कोरोना पॉजिटिव निकला है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री केटी जलील ने बताया कि 45 साल के यात्री सुधीर वायर्थ के नमूने को परीक्षण के लिए भेजा गया था और वह कोरोना पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बचाव कार्यों में लगे सभी लोगों से स्वास्थ्य अधिकारियों को रिपोर्ट करने और एहतियातन आइसोलेशन में जाने के साथ ही अपना परीक्षण कराने को कहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




मलप्पुरम के जिलाधिकारी के गोपालकृष्णन ने कहा कि विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 16 यात्रियों की हालत गंभीर है। बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त विमान में 10 नवजात बच्चे भी थे। दुबई-कोझिकोड उड़ान संख्या IX-1344 शुक्रवार की शाम 7.45 बजे लैंडिंग करते समय फिसल गया।

यह विमान हादसा इतना भीषण था कि विमान दो हिस्सों में बंट गया। घटना में दो पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई। विमान में 191 यात्री सवार थे। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि 127 लोग अस्पताल में हैं और अन्य को छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed