{"_id":"6061a72d9454690e0e136e70","slug":"kerala-piyush-goyal-said-on-the-charge-of-alleged-attack-on-two-nuns-in-uttar-pradesh-cm-vijayan-is-lying","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: उत्तर प्रदेश में दो नन पर कथित हमले के आरोप पर बोले पीयूष गोयल- झूठ बोल रहे हैं सीएम विजयन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: उत्तर प्रदेश में दो नन पर कथित हमले के आरोप पर बोले पीयूष गोयल- झूठ बोल रहे हैं सीएम विजयन
Mon, 29 Mar 2021 03:38 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 29 Mar 2021 03:38 PM IST
सार
- केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बयान
- कहा- यूपी में ननों पर हमले का आरोप निराधार
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में केरल की दो नन पर ट्रेन यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश में कथित हमला किए जाने के आरोपों को सोमवार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन इस मुद्दे पर गलत बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘किसी नन पर कोई हमला नहीं हुआ था। राज्य के मुख्यमंत्री पूरी तरह झूठ बोल रहे हैं और गलत बयान दे रहे हैं।’ गौरतलब है कि यह कथित घटना 19 मार्च को हुई थी और पिछले सप्ताह केरल में इसकी गूंज सुनाई दी जब मुख्यमंत्री विजयन ने इस मसले को उठाया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने ननों के विरुद्ध शिकायत मिलने के बाद उसकी सच्चाई जानने के लिए जांच की थी। मंत्री ने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा, ‘एक आरोप लगाया गया था। कुछ लोगों ने दो नन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का यह कर्तव्य है कि वह पता लगाए कि शिकायत सही है या गलत। पुलिस ने जांच की। उनके सभी दस्तावेजों की जांच की गई> यात्रियों की जांच की गई और तत्काल उन्हें जाने दिया गया।’
विज्ञापन
रेल मंत्री ने उन आरोपों को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि कथित तौर पर संघ परिवार से जुड़े छात्र कार्यकर्ताओं ने ननों को ट्रेन से जबरदस्ती उतारा था।