{"_id":"637c50b9b3112a228a0577d9","slug":"kerala-pangode-military-station-felicitated-couple-who-invited-the-army-to-their-wedding-that-was-scheduled-fo","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: विवाह में सेना को आमंत्रित करने वाले नवदंपती को किया गया सम्मानित, 10 नवंबर को हुई थी शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: विवाह में सेना को आमंत्रित करने वाले नवदंपती को किया गया सम्मानित, 10 नवंबर को हुई थी शादी
Tue, 22 Nov 2022 10:01 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 22 Nov 2022 10:01 AM IST
सार
स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर ललित शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सेना की ओर से उनके शादी के निमंत्रण की प्रशंसा की। तिरुवनंतपुरम के रहने वाले दंपति को एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया।
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल में रहने वाले एक जोड़े ने अपनी शादी में आने के लिए सेना को न्यौता भेजा है। इमें लिखा गया कि हमें सुरक्षित रखने के लिए हम आपके आभारी हैं। यही वजह है कि हम शादी कर पा रहे हैं। दोनों 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इस बीच जोड़े को पंगोडे मिलिट्री स्टेशन ने सम्मानित किया। सोमवार को यहां पंगोडे सैन्य स्टेशन पर नवविवाहित जोड़े का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
'Best Wishes' #IndianArmy conveys sincere thanks to Rahul & Karthika for the Wedding Invite and wishes the couple a very Happy & Blissful Wedded Life.#TogetherForever pic.twitter.com/3SmwQGUBWo
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) November 18, 2022
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि राहुल और कार्तिका ने 10 नवंबर को शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी में शामिल होने के लिए सेना को एक निमंत्रण भेजा था। इसके साथ ही उन्होंने एक हाथ से लिखा हुआ नोट भी भेजा था। इसमें उन्होंने देश के लिए प्यार, मजूबत संकल्प और देशभक्ति के लिए सेना को धन्यवाद दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद नवदंपती को पंगोडे सैन्य स्टेशन पर आमंत्रित किया गया। यहां स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर ललित शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सेना की ओर से उनके शादी के निमंत्रण की प्रशंसा की। तिरुवनंतपुरम के रहने वाले दंपति को एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया।