{"_id":"634a85b519a2865fcb47a9de","slug":"kerala-news-about-four-kg-gold-seized-at-airport-latest-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल में एयरपोर्ट से 3.4 किलो सोना जब्त, दो यात्रियों को किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल में एयरपोर्ट से 3.4 किलो सोना जब्त, दो यात्रियों को किया गया गिरफ्तार
Sat, 15 Oct 2022 03:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 15 Oct 2022 03:34 PM IST
सार
11 अक्तूबर को भी इसी तरह की सोने की तस्करी का प्रयास किया गया था और 1.8 करोड़ रुपये मूल्य का 3.6 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने केरल में कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे दो यात्रियों के पास से 1.7 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 3.4 किलोग्राम सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पीली धातु पेस्ट के रूप में पाई गई। उन्होंने बताया कि यात्री शुक्रवार को दोहा से पहुंचे थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि सोना कासरगोड के मूल निवासी यात्रियों के शरीर में छिपा हुआ था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। डीआरआई ने एक बयान में कहा कि डीआरआई को एक गुप्त सूचना मिली थी कि ये यात्री सोना लेकर आ रहे थे और हवाईअड्डे के माध्यम से सोने की तस्करी का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए हवाईअड्डे पर निगरानी बढ़ा दी और दोनों को पकड़ लिया। बयान में कहा गया है कि 11 अक्तूबर को भी इसी तरह की सोने की तस्करी का प्रयास किया गया था और 1.8 करोड़ रुपये मूल्य का 3.6 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था।
विज्ञापन