फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Minister MB Rajesh Claimed Adi Shankaracharya Was an Advocate of the Cruel Caste System

Kerala: 'आदि शंकराचार्य क्रूर जाति व्यवस्था के समर्थक थे', केरल के मंत्री का विवादित बयान

Tue, 03 Jan 2023 09:26 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 03 Jan 2023 09:26 AM IST
सार

केरल के वर्कला स्थित शिवगिरि मठ के एक कार्यक्रम में मंत्री राजेश ने ये बातें कहीं। उन्होंने आदि शंकराचार्य और श्री नारायण गुरुदेव की तुलना करते हुए कहा कि नारायण शंकराचार्य की आलोचना करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केरल में यदि कोई आचार्य हैं तो वे हैं नारायण, न कि शंकराचार्य।

विज्ञापन
Kerala Minister MB Rajesh Claimed Adi Shankaracharya Was an Advocate of the Cruel Caste System
केरल के मंत्री एमबी राजेश - फोटो : ANI

विस्तार

देश में विमर्श के नाम पर विवादित बयानों का सिलसिला नए साल में और तेज होता नजर आ रहा है। अब केरल के मंत्री व वाम नेता एमबी राजेश ने वैदिक दर्शन के सिरमौर और प्रखर दार्शनिक रहे आदि शंकराचार्य को लेकर बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। राजेश ने दावा किया कि आदि शंकराचार्य क्रूर जाति व्यवस्था' के पक्षधर थे। 

विज्ञापन

केरल के वर्कला स्थित शिवगिरि मठ के एक कार्यक्रम में मंत्री राजेश ने ये बातें कहीं। उन्होंने आदि शंकराचार्य और श्री नारायण गुरुदेव की तुलना करते हुए कहा कि नारायण शंकराचार्य की आलोचना करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केरल में यदि कोई आचार्य हैं तो वे हैं श्री नारायण गुरु, न कि शंकराचार्य।
विज्ञापन


श्री नारायण गुरु ने जाति व्यवस्था खत्म करने का काम किया
राजेश ने आरोप लगाया कि आदि शंकराचार्य मनुस्मृति पर आधारित क्रूर जाति व्यवस्था के हिमायती थे। श्री नारायण गुरु ने जाति व्यवस्था  खत्म करने के लिए काम किया। शंकराचार्य ने न केवल जाति व्यवस्था का समर्थन किया, बल्कि इसके प्रवक्ता भी रहे। राजेश ने यह भी कहा कि श्री नारायण गुरु ने जाति व्यवस्था का समर्थन करने वाले शंकराचार्य की आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री नारायण गुरु का हवाला देते हुए मंत्री राजेश ने कहा कि शंकराचार्य समाज में जाति व्यवस्था की जड़ें जमाने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग शंकराचार्य के बाद श्री नारायण गुरु का स्थान है, सही नहीं हैं। गुरु वे हैं, जिन्होंने शंकराचार्य की आलोचना की है। श्री नारायण गुरु ने कहा है कि जाति व्यवस्था ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है और इसके लिए शंकराचार्य भी जिम्मेदार हैं।


हिंदू धर्म में विभाजन पैदा करने की माकपा की चालाक चाल : मुरलीधरन
केरल के मंत्री राजेश के बयान की केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने कड़ी आलोचना की है। मुरलीधरन ने एक बयान में कहा कि आदि शंकराचार्य और श्री नारायण गुरुदेव एक ही भारतीय परंपरा के थे। दोनों ने एक ही दृष्टि सामने रखी है। मुरलीधरन ने कहा, 'एमबी राजेश ने हिंदू धर्म में विभाजन पैदा करने की कोशिश की। झूठा प्रचार माकपा की सवर्ण-अवर्ण मानसिकता पैदा कर एक वर्ग का वोट हासिल करने की एक चालाक चाल है। शंकराचार्य का अनादर करने वालों को उसी तरह से अपमानित कर खारिज कर दिया जाएगा, जिसके वे लायक हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed