{"_id":"6070fd358ebc3e5903546e70","slug":"kerala-minister-kt-jalil-guilty-of-misuse-of-power-lokayukta-directed-removal-from-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: मंत्री केटी जलील सत्ता के दुरुपयोग का दोषी, लोकायुक्त ने मंत्रिमंडल से हटाने का निर्देश दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: मंत्री केटी जलील सत्ता के दुरुपयोग का दोषी, लोकायुक्त ने मंत्रिमंडल से हटाने का निर्देश दिया
Sat, 10 Apr 2021 06:49 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 10 Apr 2021 06:49 AM IST
सार
- लोकायुक्त जस्टिस सिरैक जोसेफ और उप लोकायुक्त हारुल उल रशीद ने मंत्री जलील के खिलाफ वीक के मुहम्मद शफी की शिकायत को सही पाया और जांच के बाद अपना निर्णय दिया
विज्ञापन
केरल उच्च शिक्षा मंत्री केटी जलील
- फोटो : twitter
विस्तार
लोकायुक्त ने केरल के उच्च शिक्षा एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री केटी जलील को सत्ता के दुरुपयोग, भाई-भतीजावाद और संविधान की शपथ के उल्लंघन का दोषी पाया है। लोकायुक्त ने कहा कि मंत्री मंत्रिमंडल में नहीं रह सकते, उन्हें हटाया जाए।
विज्ञापन
लोकायुक्त जस्टिस सिरैक जोसेफ और उप लोकायुक्त हारुल उल रशीद ने मंत्री जलील के खिलाफ वीक के मुहम्मद शफी की शिकायत को सही पाया और जांच के बाद अपना निर्णय दिया।
विज्ञापन
लोकायुक्त ने अपने फैसले में कहा कि मंत्री ने अपने रिश्तेदार केटी अदीब को केरल राज्य अल्पसंख्यक विकास वित्त निगम लिमिटेड का महाप्रबंधक बनाकर अपने पद का दुरुपयोग किया। लोकायुक्त ने यह भी कहा कि पद के जरूरी शैक्षणिक योग्यता में भी बदलाव किया।
विज्ञापन