फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala man tweets to US Salem Police instead of Tamil Nadu police gets trolled

रिक्शेवाले की शिकायत करनी थी, गलती से US पुलिस को कर दिया टैग, मिला यह जवाब

Sat, 25 Nov 2017 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 25 Nov 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
kerala man tweets to US Salem Police instead of Tamil Nadu police gets trolled
रिक्शेवाले की शिकायत करना चाहता था शख्स

केरल से तमिलनाडु घूमने गए एक शख्स ने ट्विटर पर गलत लोगों को टैग कर दिया जिसके लिए उसका सोशल मीडिया पर मजाक बन गया। दरअसल, केरल में रहने वाला अरुणआनंद नाम का शख्स तमिलनाडु घूमने गया हुआ था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नौकरी के लिए विदेश गया था यासीर, वापस लौटा तो शरीर में नहीं थी किडनी
विज्ञापन


वहां पर कथित रूप से एक ऑटो रिक्शा वाले ने उससे 1.5 किलोमीटर के पचास रुपए ले लिए। इसपर उसने ट्विटर पर तमिलनाडु की सालेम पुलिस को टैग करके शिकायत करनी चाही। उसने लिखा कि क्या आप जानते हैं कि सालेम में ऑटो रिक्शा वाले 1.5 किलोमीटर के 50 रुपए ले रहे हैं,  क्या यहां कोई सिस्टम है जिससे इसकी शिकायत की जा सके?
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, ट्वीट में अरुण एक बड़ी गलती कर बैठा था, उसने तमिलनाडु के सालेम की पुलिस को टैग करने की जगह यूएस (अमेरिका) की पुलिस को टैग कर दिया था। यूएस की पुलिस ने खुद ट्वीट करके अरुण को उसकी गलती का अहसास दिलाया। इस ट्वीट के बाद अरुण की खिंचाई होने लगी।

बंगलुरू की आईपीएस अधिकारी डी रूपा ने भी इस ट्वीट पर मजे लिए। डी रूपा हाल में ही चर्चा में आई थीं, उन्होंने बताया था कि कैसे जयललिता की करीबी शशिकला जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट ले रही थीं।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed